जैन मुनि ब्रह्मानंद सागर शिक्षण एवं संस्कार शिविर संपन्न
पिड़ावा:-
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान एवम पुण्यार्जक परिवार पूर्व चेयरमैन राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन, बण्टी भैया की और से नौ दिवसीय ब्रह्मानंद सागर शिक्षण एवं संस्कार शिविर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन जूना मंदिर नवीन जिनालय में सोमवार को आनंद और उत्साह ,लगन, रूचि के साथ संपन्न हुआ ।
जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि 5 मई से 13मई तक बाल ब्रह्मचारी संजय भैया पठारी के कुशल नेतृत्व में 1 वर्ष बाद शिविर का आयोजन किया गया इस शिक्षण एवं संस्कार शिविर में आत्म कल्याणर्थ, ज्ञानार्जक एवं पुण्यवर्धक शिविर में 350 बच्चे व 400 श्राविकाओं व 100 श्रावक ने शिक्षण प्राप्त किया व सोमवार को परीक्षा हुई।

जिसमें आत्म कल्याण में सहयोगी जिनेंद्र भगवान की वाणी का रसास्वादन कराने हेतु ब्रम्हानंद सागर शिक्षण एवं संस्कार शिविर के अंतर्गत गागर में सागर के समान अथाह ज्ञान को समाये सरल प्राकृत प्रवेश, दोपहर में इष्टोपदेश,व रात्रि में परमात्मा गितिका का अध्ययन बहुत ही सरल रूप से बाल ब्रह्मचारी संजय भैया पठारी द्वारा कराया गया ।



शिविर में छोटे भैया बहनों को जिनागम प्रवेश का ज्ञान राजकुमार जैन, कुलदीप जैन, पीयुष जैन, सचिन जैन, चेतन जैन, रानी जैन, राजूल जैन, निहारिका जैन, अनुभूति जैन, प्रीति जैन, प्रांजल जैन, माधुरी जैन, सोनु जैन , द्वारा 9 दिन तक सुबह शाम अध्ययन करवाया गया और अंत में उनकी परीक्षा ली गई दोपहर में संगीत मय पार्श्वनाथ मंडल विधान का आयोजन किया गया व दिनेश सेक्रेटरी परिवार की और से मूल नायक पार्श्वनाथ भगवान के पीछे भामण्ड़ल चढ़ाया गया।

रात्रि में शिविर के समापन के अवसर पर सकल जैन समाज ने संजय भैया पठारी से निवेदन किया जिस प्रकार आपने कठिन परिश्रम से यह ऐतिहासिक आध्यात्मिक व धार्मिक शिक्षण शिविर लगाकर पिड़ावा के भव्य जीवों का उद्घार किया है इस प्रकार प्रतिवर्ष शिक्षण शिविर लगाकर हम भव्य जीवो का मोक्ष मार्ग प्रशस्त करें अन्त में जुना मन्दिर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
