*दो महान आचार्य के शिष्यों का हुआ भव्य मिलन*
बांसवाड़ा
आचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य
परम् पूज्य 108 मुनि श्री प्रशम सागर जी108 मुनि श्री साध्य सागर जी108 मुनि श्री संयत सागर जी महाराज बाहुबली कॉलोनी में विराजमान है
जैसे ही गुरुदेव को मालूम पड़ा की परम पूज्य आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य पूज्य108 मुनि श्री विमलसागर जी महाराज पूज्य108 मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज पूज्य 108 मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज पूज्य 108 मुनि श्री भावसागर जी महाराज का घाटोल से खान्दु कॉलोनी हेतु बिहार हो रहा है तो गुरुदेव उनकी अगवानी करने हेतु बाहुबली कॉलोनी सकल दिगंबर जैन समाज के साथ बाहुबली कॉलोनी नुक्कड़ पर मुनियो की अगवानी करी एवं भव्य मिलन हुआ सभी भक्तों द्वारा आचार्य108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों का मिलन देखकर सभी भक्त भाव विभोर होकर झुमते हुए जोर जोर से जय घोष की गूंज होती रही एवं सभी मुनिराज आपस में गले मिलकर नमोस्तु किया उसके बाद श्री समाज द्वारा सभी मुनिराजो का पादपक्षालन किया

समाज के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया गुरु मिलन देखने हेतू




श्रद्धालु उमड पड़े यह दृश्य कभी-कभी देखने को मिलता है कई श्रावक अपने मोबाइल से फोटो एवं वीडियो बनाते दिखे गुरुदेव ने अपने प्रवचन में बताया जब संत मिलते हैं तो वात्सल्य का भाव उमड़ता है जब कोई संत मिलते हैं तो हमेशा स्वाध्याय की चर्चा करते हैं और जब गृहस्थ मिलते हैं तब घर परिवार की चर्चा होती है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
