निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज एवं निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ का वात्सल्य मिलन 1 वर्ष 8 माह बाद बण्डा में 21को

धर्म

निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज एवं निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ का वात्सल्य मिलन 1 वर्ष 8 माह बाद बण्डा में 21को
बण्डा

वृति नगरी मुनि श्री 108निरोग सागर महाराज की जन्मस्थली बंडा,जिला-सागर,मप्र में 21 दिसंबर को निर्यापक श्रमण अभयसागर महाराज संघ एवं निर्यापक श्रमण संभवसागर महाराज संघ का वात्सलय मिलन प्रातः बेला में होने जा रहा है।

 

 

यह बहुत ही दुर्लभ क्षण होगा जब महामिलन होगा मिली जानकारी अनुसार निर्यापक पूज्य मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज का निर्यापक पूज्य मुनि श्री 108 अभयसागर महाराज से लगभग 1 वर्ष 8 माह बाद वात्सल्य मिलन होने जा रहा है।

पूज्य संभवसागर महाराज का मंगल बिहार चौका मंदिर से सुबह 7.45 बजे होगा गौशाला होते हुए महाराज श्री का पूज्य अभयसागर जी महाराज ससंघ से मिलन पिपरिया रोड तिराहे पर होगा

 

 

 

 

 

 

इस ऐतिहासिक मिलन के साक्षी बनने हेतु समस्त समाज 8.30 बजे पूज्य अभयसागर जी महाराज ससंघ के साथ आगवानी हेतु मंगलधाम से एक भव्य जुलूस के साथ होगे।

पूज्य मुनि श्री संभवसागर महाराज संघ में 9मुनिराज, 3 क्षुल्लक महाराज है इनका वर्षायोग शाहपुरा में संपन्न हुआ। एवम निर्यापक मुनिश्री 108 अभयसागर महाराज ससंघ में 3मुनिराज एवम 2क्षुल्लक महाराज है। पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर महाराज को गूगल बाबा के नाम से जाना जाता है।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *