मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के आहारचर्या एवम चरण वंदना का लाभ प्राप्त होने पर भाव विभोर हो गया बड़जात्या परिवार
आगरा
सोमवार का पावन दिन कार्तिक पूर्णिमा का दिन जब पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज का संघ सहित आगमन मोती कटरा दिगंबर जैन मंदिर में हुआ।
जहां समाज जन उनकी अगवानी की सभी जन भाव विभोर हो गए। पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में अभिषेक एवं शांति धारा की गई। एवं उन्हें के श्री मुख से शांति धारा का उच्चारण किया गया।

नजारा देखते ही बन रहा था वही जब पूज्य गुरुदेव की मंगल आहारचर्या वह चरण वंदना का पुण्य लाभ मोती कटरा दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष पवन कुमार बड़जात्या परिवार आगरा को प्राप्त हुआ तो वह गदगद दिखाई दिए। वह भाव भी और हो उठे। आहारचर्या उपरांत वह भक्ति में झूम रहे थे परिवार के मन में यही आ रहा था और कह रहे थे आज तो सचमुच सोया भाग्य जग गया है गुरुदेव से निवेदन करते दिखाई दिए कि सोया भाग जगा दो गुरुवर सर पर पीछे लगा दो गुरुवर।
और यही कह रहे थे। हमें रास्तों की जरूरत नहीं है मुझे तेरे पैरों के निशान मिल गए हैं।

जहां भी जाऊं बस तुम ही तुम ही हो बस तुम ही तुम
सब कुछ तुम्हारा सब तुमको अर्पण
अब तेरा मैं हूं मुझ में ही तुम हो।
हमें रास्तों की जरूरत नहीं है मुझे तेरे पैरों की निशा मिल गए हैं।



यह परिवार धार्मिक कार्यों के साथ संत सेवा में सदा तन मन धन से समर्पित रहता है उसी का पुण्य फल आज उन्हें प्राप्त हुआ है। सचमुच आज यह है परिलक्षित हुआ है की पुण्य की जड़े हरी होती हैं।
इन्हें संध्या बेला में पूज्य गुरुदेव की आरती का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ वह श्रीमती प्रभा जैन ने जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में भी अपनी शंका का समाधान किया। परिवार का स्वागत भी किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
