परम पूज्य आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज का मंगल विहार चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर हुआ 3 फरवरी को चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में आचार्य श्री का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया जाएगा
झालरापाटन
परम पूज्य 108 आचार्य आर्जव सागर जी महाराज संसंघ का दोपहर की बेला में पार्श्वगिरी जूनी नसिया से चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर मंगल विहार हुआ। रात्रि विश्राम मुंडेरी मे होगा।एव गुरुवार की मंगल आहारचर्या बाघेर में होगी।

परम पूज्य आचार्य श्री का आचार्य पदारोहण दिवस 3 फरवरी 2025 को चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में मनाया जाएगा।
इससे पूर्व आचार्य श्री का पदार्पण क्षेत्र पर वर्ष 2011 में हुआ था जब आचार्य श्री मुनि के रूप में थे। 14 वर्षों के बाद गुरुदेव के मंगल चरण चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर बढ़ रहे हैं।






आचार्य श्री का मंगल प्रवेश 1 फरवरी को क्षेत्र पर होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
