रामगंजमंडी मदन दिलावर की जीत के बाद जश्न के माहौल के साथ दिलावर जयपुर जाएगा मंत्री बनकर आएगा कि नारे लगने लगे

राजनीति

रामगंजमंडी मदन दिलावर की जीत के बाद जश्न के माहौल के साथ दिलावर जयपुर जाएगा मंत्री बनकर आएगा कि नारे लगने लगे

रामगंजमंडी

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के मदन दिलावर की ऐतिहासिक जीत हुई। जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल बना हुआ है जब घर मिठाइयां बांटी जा रही है। व आतिशबाजी की जा रही है। ऐसा ही माहौल देखने को मिला बाजार नंबर एक में जहां युवाओं में खासा जोश दिखा और आतिशबाजी कर जमकर नारेबाजी की।

 

 

 

नारेबाजी के साथ युवा शक्ति में जमकर जोश था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झंडा लिए जमकर नारेबाजी कर रहे थे और जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

 

मदन दिलावर जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, और एक मांग और जमकर उठी जिसको लेकर कयास लगना भी शुरू हो गए है।

दिलावर जयपुर जाएगा, मंत्री बनकर आएगा के नारे गुजने लगे है। सभी को यह विश्वास हो रहा है कि अबकी बार रामगंज मंडी के विधायक राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर होंगे।

    

 

अब रामगंज मंडी की जनता एवं कार्यकर्ता यह इंतजार कर रहे हैं कि हमारा विधायक मंत्री बनकर आएगा। इसको लेकर सभी को विश्वास है कि वह मंत्री पद पर आसीन होंगे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *