यदि संस्कारी समाज नही बना तो समाज का हर व्यक्ति सुरक्षित नही रहेगा अजित सागर महाराज
सागर
भाग्योदय तीर्थ परिसर में अपने उद्बोधन में पूज्य मुनि श्री अजित सागर महाराज ने संस्कारों के विषय पर प्रकाश डाला।
उन्होंने आज की कोचिंग शिक्षा पर भी कटाक्ष किया आजकल के कोचिंग सेंटर बच्चों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों का प्रवेश होता है तो पूरी जानकारी फॉर्म में भारी जाती है। लेकिन कोचिंग सेंटर में ऐसा नहीं होता है केवल फीस जमा कराई जाती है और प्रवेश दे दिया जाता है। कोचिंग सेंटर पर ना अनुशासन होता है ना संस्कार मिलते हैं। कोचिंग के बाद बच्चे कहां जाते हैं क्या करते हैं यह किसी को पता नहीं है।

आज के वर्तमान परिवेश पर भी महाराज श्री ने मार्मिक शब्दों के साथ कहा कि आजकल के बच्चे और बच्चियों किस तरह का परिवेश पहन रहे हैं इस पर माता-पिता कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अविजित समूह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि। यह समूह बच्चों को संस्कारित शिक्षा मिले इसके लिए वह प्रयास कर रहा है।

महाराज श्री ने कहा कि अब मंदिर निर्माण में दान देने की बजाय अब समाज निर्माण के लिए दान देना चाहिए। यदि समाज संस्कारी नहीं बना तो समाज सुरक्षित नहीं रहेगा। वारिस तैयार करो अन्यथा जो करोड़ों अरबों की संपत्ति है वह कोई काम की नहीं रहेगी। अविजित समूह के विषय में बताया कि यह समूह सेवा, संस्कार, शिक्षा और सहयोग इन चार सूत्रों पर चल रहा है। आज बच्चों में कोचिंग संस्कृति आ रही है जिसका विपरीत प्रभाव देखा जा रहा है। आप लाखों रुपए बच्चों पर खर्च कर रहे हैं लेकिन शिक्षाऔर संस्कृति का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।




बाहर जाकर पढ़ने की संस्कृति के विषय में कहा कि आज बाहर जाकर पढ़ने की संस्कृति बन गई है। इस पर हमें रोक लगाना चाहिए।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य मुनि श्री निर्लोभसागर महाराज बेटे बेटियों को शिक्षा के साथ धर्म की शिक्षा भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा शिक्षा के चक्कर में गलत तरीके से धन कमाने में जो स्पर्धा चल रही है उसके चक्कर में बच्चे गलत संगत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। धन तो क्षण भर में चला जाएगा, यदि धार्मिक संस्कार संस्कृति रहेगी तो बहुत कमा लेगा।

जैन समाज के द्वारा पांच व्यक्तियों का किया गया सम्मान
चातुर्मास में उल्लेखनीय सेवा देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया एवं अविजित समूह का भी सम्मान किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
