रेलगाडी मे लाई गई प्राकृताचार्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज की मयूर पिच्छिका

धर्म

रेलगाडी मे लाई गई प्राकृताचार्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज की मयूर पिच्छिका
नईदिल्ली
वर्षायोग सम्पन्न होने के उपरान्त अब संतो के पिच्छी परिवर्तन सम्पन्न हो रहे है इन्ही अनुपम क्षणों मे 14 नवम्बर को शहर के ऋषभ विहार स्थित सन्मति सभागार मे सम्पन्न हुआ जहा समस्त दिल्ली नगर के समाज बंधू मोजूद रहे

 

 

 

इस महामहोत्सव की शुरुआत बच्चो के जैन दर्शन के महत्व को समझाते हुए अलोकिक मंगलाचरण की प्रस्तुति से हुई एवम प्रमुख जन द्वारा दीप प्रज्वलन किया इस आयोजन का आकर्षण केंद्र बिंदु समस्त संघ की नवीन पिच्छिका को रेलगाड़ी का प्रारूप बनाकर मंच तक लाया गया

 

इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य श्री ने आयोजन की जमकर तारीफ़ की कुछ भी कहो आज का पिच्छी परिवर्तन रेलगाडी की तरह सम्पन्न हुआ है अक्सर देखा गया कार्यकम मे लोग व्याकुल हो जाते उथल पुथल हो जाती है लेकिन ऐसा यहाँ नहीं हुआ बिलकुल क्रमवृद्ध तरीके से सम्पन्न हुआ है

निश्चित रूप से आदिनाथ भगवान एवम महावीर भगवान् का आशीर्वाद हम सभी को और आज तो स्पेशल दिन है गौतम गणधर स्वामी का प्रथमं दिव्य देशना दिवस है केवलज्ञान सम्पन्न हुआ और आज से संवत 2550 महावीर निर्वाण महोत्सव शुरू हो गया।

 

 

सभी संघ को नवीन मयूर पिच्छी आचार्य श्री के कर कमलो से प्रदान की गई अंत मे वह क्षण आ गया जबपूज्य गुरुदेव को नवीन पिच्छी भेट करने का लाभ अशोक जैन परिवार ऋषभ विहार को प्राप्त हुआ एवम पुरानी पिच्छी श्री सुनील जैन को प्राप्त हुयी इसके बाद यह परिवार ख़ुशी से झूम उठा और भक्ति मगन हो गया मोजूद भक्तो ने उनके पुण्य की अन्नत अनुमोदना की

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *