“ब्रह्माकुमारी बहनों ने मीडिया कर्मियों के जीवन में भी जलाई ज्योति”

धर्म

ब्रह्माकुमारी बहनों ने मीडिया कर्मियों के जीवन में भी जलाई ज्योति”

  रामगंजमंडी

14 नवंबर 2023 को रामगंजमंडी ब्रह्माकुमारी केंद्र संचालिका बी के शीतल द्वारा मीडिया कर्मियों को दीपोत्सव मनाने हेतु आमंत्रित किया गया।

 

जिसमें तपन वर्मा (जननायक न्यूज़ संवाददाता), राजू राठौड़ (दैनिक नवज्योति न्यूज़ संवाददाता), साबिर खान (फर्स्ट इंडिया न्यूज़ संवाददाता), जितेंद्र जोशी (राष्ट्रदूत व देश की धरती न्यूज़ संवाददाता), अभिषेक लुहाडिया (जन समाचार व अहिंसा क्रांति सोशल मीडिया न्यूज़ ), मनीष जैन (राजस्थान पत्रिका संवाददाता ),रवि कुमार मेहर (ज़ी न्यूज़ संवाददाता), आजम चौधरी (इंडिया न्यूज़ राजस्थान) आदि पत्रकार पधारे। सभी को हाथ में दीप देकर जलते हुए दिए के साथ योग करवाया गया।

 

 

 

 

जिससे सभी ने शांति की अनुभूति की ओर जिस प्रकार उन्होंने शांति की अनुभूति की अपने परिवार सहित सभी को ये अनुभूति हो इसके लिए सभी ने परिवार सहित राजयोग मेडिटेशन सीखने हेतु समय निकालने का वायदा भी किया।

साथ ही बी के शीतल द्वारा सभी मीडिया कर्मियों को सौगात व प्रसाद भी दिया गया। इसके साथ ही सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की कर भाईदूज भी मनाई गई। ।

 

अंत में सभी ने दीपोत्सव व राजयोग मेडिटेशन के दौरान हुए सकारात्मक अनुभवों को भी सुनाया। एवम सभी को मेडिटेशन सीखने हेतु प्रेरित किया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *