“आध्यात्मिकता के साथ मनाई दिवाली “
रामगंजमंडी
9 नवम्बर 2023 को ब्रह्माकुमारी के रामगंजमंडी स्थित सेंटर पर दीप महोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोटा संभाग प्रभारी बी के उर्मिला, रामगंजमंडी CI मनोज,रावतभाटा पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारी पधारे जिनके द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सर्वप्रथम 56 प्रकार के भोग द्वारा भगवान को भोग स्वीकार करवाया गया। ये भोग सवेरे 3 बजे से उठकर सेंटर के नियमो का पालन करने वाली माताओं व ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पूरी शुद्धता व परमात्मा की याद में बनाया गया। साथ ही सेंटर पर बनी लक्ष्मी व सरस्वती की सुंदर झांकी व राधा कृष्ण की भव्य रंगोली ने सभी को लुभाया। कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 लोग उपस्थित रहे और दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए बी के उर्मिला ने बताया कि ” दिवाली पर सभी कामना करते है की हमारे घर लक्ष्मी आयेगी परंतु इतना भी नहीं समझते की एक तरफ तो लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखाते है और दूसरी तरफ दीपक जलाकर लक्ष्मी का आव्हान करते है परंतु विचार करने की बात है की जब उल्लू को रोशनी में कुछ दिखाई ही नहीं देता तो लक्ष्मी आयेगी कैसे?

इसीलिए परमात्मा हमे दिवाली का सच्चा सच्चा रहस्य बताते है की दीपावली केवल बाहरी साफ सफाई करने व दीप जलाने का त्योहार नहीं है दीपावली पर हमें अपने भीतर की भी सफाई करनी चाहिए।
दिवाली पर हमारे अंदर जो कमियां है उन्हें छोड़ना ही सफाई करना है और अच्छे गुणों को अपने अंदर धारण करना ही दीया जलाना है बाहरी सफाई ना करने से जैसे घर गंदा हो जाता है वैसे ही आंतरिक सफाई के बिना हमारा मन गंदा हो जाता है ।”

और CI मनोज ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को बताया कि “पहले लोग मिठाई कम बांटते थे प्यार ज्यादा बांटते थे और अभी लोग मिठाई ज्यादा और प्यार कम बांटते है इसीलिए दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों के चलते सबका स्वास्थ्य खराब होता है इसलिए सभी को घर में बनी हुई मिठाई ही खाने की सलाह दी और पटाखों से सावधान रहने को कहा” इतना ही नहीं बी के उर्मिला द्वारा सभी भाई बहनों को दीप जलाकर दीये के साथ सालभर के लिए अपने अंदर आत्मिक शक्ति भरने हेतु कमेंट्री द्वारा राजयोग मेडिटेशन करवाया गया।
बी के शीतल जो रामगजमंडी सेंटर संचालिका है उनके व साथी बहनों बी के जाग्रति, बी के गरिमा व बी के हर्षिता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व सभी को मिठाई व सौगात भी दी। अंत में सभी को भोग देकर विदाई दी गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट
