शाहपुरा की पुण्यभूमि बनी अध्यात्म संगम की साक्षी”भावना मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज एवं मुनि श्री सन्धानसागर महाराज ससंघ का आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी संघ का हुआ पावन मिलन”
शाहपुरा(भोपाल) 26 जून 2025 को शाहपुरा की पुण्यधरा पर गुणायतन प्रणेता, भावना योग के प्रवर्तक, शंका समाधान के जनक मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज मुनि श्री सन्धानसागर जी महाराज ससंघ का आर्यिका श्री 105 सृष्टि भूषण माता जी ससंघ का दिव्य मंगल मिलन संपन्न हुआ।
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया यह अत्यंत दुर्लभ अवसर जैन समाज के लिए एक अध्यात्मिक पर्व की भांति था, जहाँ ज्ञान, तप और भावना की त्रिवेणी एक साथ प्रवाहित हुई एवं श्रद्धालुजन भावविभोर हो उठे जब तपस्वी संघों का एक ही स्थल पर साक्षात्कार हुआ।


आपके अमृत तुल्य प्रवचन जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सफलता के प्रति समर्पण को मजबूत करने और लोककल्याण के संकल्प की सिद्धि की अद्भुत ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।
#मुनिश्री_तरुण_सागर
#MunishriTarunSagar
इस पावन मिलन के साक्षी बने शाहपुरा, भोपाल के सैकड़ों श्रद्धालु, जिन्होंने भक्ति और भावनाओं से स्वागत कर इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया। गुरुजनो के दर्शन और आशीर्वचनों से सम्पूर्ण क्षेत्र में धर्म, अहिंसा और आत्मशुद्धि की ऊर्जा प्रस्फुटित होती रही
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
