_पूज्य गुरूमाँ विंध्य श्री माताजी ससंघ का गुवाहाटी में मंगल प्रवेश रविवार 27 मार्च को

धर्म

_पूज्य गुरूमाँ विंध्य श्री माताजी ससंघ का गुवाहाटी में मंगल प्रवेश रविवार 27 मार्च को

गुवाहाटी
आगामी रविवार 27 मार्च 2022 को प्रात: लगभग 8:15 बजे पुज्य गुरूमाँ गणिनी आर्यिका 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का भगवान महावीर धर्मस्थल में आगमन होगा।_ पूज्या माताश्री ससंघ का दिसपुर जैन मंदिर से उसी दिन प्रात: 5:30 बजे विहार होकर उल्लुबाङी चाराली से left turn लेकर P. P. Road से होते हुए रिहाबाङी जैन चैत्यालय में श्री जी के दर्शन करते माताजी संघ भव्य जुलूस के साथ पद विहार करता हुआ गुवाहाटी के बङा मंदिर में पहुंचेगा। जहां श्री जी के दर्शन कर माताजी संघ पुन: जुलूस के साथ विहार करता हुआ *भगवान महावीर धर्मस्थल* पहुंचेगा। श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी (असम) के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन हाथीगोला, एवम मंत्रीबीरेन्द्र कुमार सरावगी ने सभी से अपील की है,कि अधिक से अधिक संख्या में दिसपुर पहुंच कर माताजी ससंघ के पद-विहार में शामिल होवें तथा प्रात: लगभग 7:00 बजे के करीब रिहाबाङी चैत्यालय से भव्य जुलूस के रूप में परिवर्तित होकर भगवान महावीर धर्मस्थल में प्रवेश करवाने में सहयोग कर पुण्यार्जन करें।
उन्होंने बताया पूज्य गुरूमाँ के मंगल प्रवेश पश्चात एक धर्म सभा का आयोजन भी होगा, जिसमें बाहर से पधारे सभी पदाधिकारीगणों का सम्मान एवं गुरूमाँ का प्रवचन होगा।
जानकारी देते हुए बताया स्थानीय समाज सहित बाहर से पधारे सभी महानुभावों के लिए अल्पाहार तथा बाहर से पधारे सभी महानुभावों के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *