आचार्य श्री विपुलसागर महाराज का समता पूर्वक समाधि मरण
अयोध्या
-चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की परम्परा के तृतीय पट्टाचार्य आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज द्वारा दीक्षित आचार्य श्री विपुलसागर जी महाराज का समाधि मरण आज ज्येष्ठ शुक्ला द्वादशी, दिन गुरुवार दिनाँक 1 जून 2023 को शाश्वत तीर्थ अयोध्या में मध्यान्ह 11 बजे महामंत्र नवकार श्रवण करते हुए हो गया है। आचार्य श्री की आयु 88 वर्ष की थी। अंतिम क्रिया आज अपरान्ह 4 बजे होगी।।
–
एक परिचय
श्री विपुल सागर जी महाराज ने माघ सुदी पंचमी संवत 2032 को मुजफ्फरनगर में तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्म सागर जी महाराज से मुनि दीक्षा ली थी। आप का पूर्व नाम श्री वीरचंद जी था ।जिला टोंक के पलाई ग्राम में श्रीमती कस्तूरबाई जी के यहां आपका जन्म चैत्र सुदी त्रयोदशी विक्रम संवत 1992 को हुआ था आप बाल ब्रह्मचारी रहे हैं।
88 वर्ष की उम्र में आपका समाधिमरण अयोध्या में 1 जून 2023 को हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
