पूज्य मुनिश्री 108 सुप्रभ सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने पहुंचे बेगू विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर सुरेश धाकड़
सिंगोली
कहा जाता है कि जैन संतों की एक आवाज पर सारे नेता झुक जाते है। ऐसा ही आज सिंगोली की पावन धरा पर देखने को मिला।
जब समीप राजस्थान के बेगू विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सुरेश धाकड़ पूज्य मुनि श्री 108 सुप्रभ सागर जी महाराज, एवम पूज्य मुनि श्री 108 दर्शित सागर जीमहाराज का मंगल आशीर्वाद लेने पहुंचे।

निश्चित ही जैन संत तप , त्याग , तपस्या की प्रतिमूर्ति है , इनके दर्शन मात्र से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता हैं , और सम्पूर्ण जगत में सुख – शांति – समृद्धि बनी रहती हैं । डॉक्टर सुरेश धाकड़ के विषय में यदि कहा जाए तो वह सदा समाज सेवा एवं धर्म के प्रति सदा सक्रिय रहते हैं विशेष कर जैन संतों के प्रति उनका विशेष योगदान रहता है। जब डॉक्टर धाकड़ पूज्य महाराज श्री के चरणों में पहुंचे तो महाराज श्री ने उन्हें धर्म नैतिकता के साथ राजनीति करने का एवं देश सेवा के लिए मंगल आशीर्वाद दिया।







धाकड़ पूर्व में भी संतो के दर्शन करने आते रहते हैं। रावतभाटा में हुए पूज्य मुनि श्री108 शुद्ध सागर महाराज के चातुर्मास में भी उन्होंने अपनी अनुपम सेवाएं प्रदान की थी।

यह रहे मौजूद
इस दौरान उनके दिल्ली के पूर्व विधायक कमांडो श्री सुरेंद्र सिंह जी , बोराव सरपंच अनुराग जैन , जिला परिषद सदस्य अभिषेक जैन एवं समाज के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।। इस अवसर पर सिंगोली समाज द्वारा श्री धाकड़ का स्वागत किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
