आचार्य श्री विद्यासागर महाराज देवता तुल्य है नरेन्द्र मोदी,प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया
डोंगरगढ़
चंद्रगिरी तीर्थ पर विराजमान आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के दर्शन करने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुचे लगभग 20 से 25 मिनट उन्होने गुरुदेव से चर्चा की उनका मार्गदर्शन लिया सभी को पता है अगर इतिहास पर नज़र डाली जाए तो श्री मोदी दूसरी बार दर्शन हेतु आए इससे पूर्व वर्ष 2016 मे आए थे तब भी काफी समय तक उन्होंने उनसे मार्गदर्शन लिया था। जब मोदी दर्शन करने पहुचे तो क्षेत्र कमेटी ने उनका स्वागत किया प्रतिभामंडल की बालिकाओं ने भी अतिथि देवो भवो को सार्थक करते हुए उनका स्वागत किया
यु ही नहीं आचार्य गुरुवर विश्व वंदनीय कहे जाते है उनकी साधना उनका संयम सचमुच है जिसका उदाहरण आज साक्षात् दिखा देश का प्रधान सेवक जिसके आगे सम्पूर्ण विश्व आज नतमस्तक है वो आज स्वयम आज गुरु चरणों मे नतमस्तक दिखाई दिया अहिंसा सत्य साधना संयम का ही प्रत्यक्ष उदाहरण है

आज श्री मोदी ने एक आमसभा मे अपना अनुभव सांझा करते हुए आचार्य श्री विद्यासागर के लिए कहा की आज मुझे परम पूज्य विद्यासागर महाराज के चरणों मे बैठने का मोका मुझे मिला। उनके आशीर्वाद उनके विचारो को सुनकर के मन बहुत प्रभावित हो गया।






उन्होने आचार्य श्री का गुणावाद करते हुए कहा साधना मे रस जीवन को पूर्णतया अपरिग्रह के सिद्धांतो पर चलकर ईश्वरीय शक्ति से जोडने वाले पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के विचार उनके आशीर्वाद आज के दिन की शुरुआत नयी प्राणशक्ति बन गई है।और आज एक नयी ऊर्जा लेकर जा रहा हु मेरा तो आज का दिन बडे पवित्र वातावरण मे प्रारभ हुआ जिनके प्रति मेरी अपार श्रध्दा है ऐसे देवतुल्य है परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज
अगर हम विचार करे राजनीती से परे रखकर इस पर गोर करे तो आज का यह परिप्रेक्ष यह यही परिलक्षित कर रहा है की भारत को विश्व गुरु बनाने वाला व्यक्तित्व आज विश्व गुरु के चरणों मे बैठा है निश्चित रूप से आज का यह संदर्भ कही
सकारात्मकता ला सकता है। हो सकता है जो विकृतिया है वह दूर हो ऐसा भविष्य मे हो। गिरनार तीर्थ संत द्वारा किए गए अनर्गल बयानों पर भी ठोस कदम उठे
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
