देव ,शास्त्र ,गुरुओं,देव दर्शन,अभिषेक,पूजन,स्वाध्याय से अर्जित पुण्य का लाभ अनेक भव तक मिलता है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
उदयपुर
प्रत्येक प्राणी अपने भौतिक जीवन में सुख सम्पदा अच्छा परिवार,मकान,धन दौलत, चाहता है ।जिस प्रकार बैंक में धन राशि डिपाजिट करने पर ब्याज सहित राशि में वृद्धि होती है जो इसी जन्म में उपयोग करते हैं, किंतु देव शास्त्र गुरु समागम और प्रतिदिन देव दर्शन,अभिषेक पूजन दान तप स्वाध्याय आदि कार्यों से अर्जित पुण्य इस भव सहित अनेक भव में लाभ देता है।
यह मंगल देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने अशोक नगर में आयोजित धर्म सभा में प्रकट की। आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व मुनि श्री हितेंद्र सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि विषयों से हटना धर्म है विषयों में रमना अधर्म है इसलिए पहले स्वयं संस्कारित हो,तभी आप बच्चों को संस्कारित कर सकेंगे सुभोम चक्रवर्ती अपार संपत्ति होने के बावजूद नरक में गए। विषयों में जीवन लगाने के कारण आप सब दुखी हैं साधुओं के पास लौकिक संपदा नहीं ,परलौकिक रत्न त्रय धर्म की संपदा है इसलिए बच्चों को पहनावा ,खान-पान आचरण से संस्कारित करना जरूरी है।

आप बच्चों को उंगली पकड़ कर सिखाएंगे तो यही बच्चे बड़े होकर बुढ़ापे में आपकी उंगली थामेंगे ।मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने सभी उपस्थित समाज जन को बच्चों को धर्म की कहानी सुनाने की स्वाध्याय के माध्यम से प्रेरणा दी। एक कथानक के माध्यम से मुनिश्री ने बताया कि मैंना सुंदरी ने भगवान की सिद्ध चक्र मंडल विधान पूजन गधोद क से पति सहित अनेकों का कुष्ठ रोग को दूर किया इसलिए आप संत समागम प्राप्त कर पुण्य में वर्द्धी करें।






चारित्र चक्रवर्ती ज्ञान वारिघि प्रतियोगिता 2023 आचार्य शिरोमणि वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सानिध्य में 5 से 7 नवंबर 2023 को बीसा हूमड भवन तेलीवाड़ा में आयोजित की गई है ।इसमें प्रथम 20 प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले को 5 ग्राम सोने का चरित्र चक्रवर्ती स्वर्ण पदक 15 से 19 प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले को 2 ग्राम सोने का चरित्र शिरोमणि स्वर्ण पदक तथा 10 से 14 प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले प्रतियोगी को 30 ग्राम चांदी का सिक्का चरित्र नायक रजत पदक दिया जाएगा 5 से 9 प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले प्रत्येक प्रतियोगी को 10 ग्राम चांदी का वात्सल्य वारिघि रजत पदक से पुरस्कृत किया जाएगा ।सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है शांतिलाल वेलावत सुरेश पद्मावत ,संयोजक गण राजेश गदावत ,राजेश देवड़ा, रवीश , दीपक चित्तौड़ा आदि ने बताया कि चयनित प्रतिभागी को चारित्र चक्रवती ग्रंथ के आधार पर प्रश्नों के उत्तर देना होंगे। कोन बनेगा करोड़ पति तर्ज पर आयोजित प्रतियोगिता को लेकर युवा से वृद्ध सभी उत्साहित हैं।
राजेश पंचोलिया वात्सलय भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
