अरहम योग प्रणेता का लिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद
सतना
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य अरहम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पधारे।
कुछ समय रुक कर उन्होंने गुरुदेव से चर्चा की वह गुरुदेव के चरणों में नतमस्तक होकर गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद सदा सब पर मध्य प्रदेश पर बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि संतों का सानिध्य सदा सन्मार्ग चलने की प्रेरणा देता है। मन तो करता है मै यही बैठा रहू। और आपके साथ पैदल चलू।

आपको बता दें जब पूज्य आचार्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज का भोपाल के हबीबगंज में चातुर्मास हुआ था तब पूरा प्रशासन मुख्यमंत्री महोदय ने अलर्ट पर रखा था। और जब क्षमावाणी कार्यक्रम मध्य प्रदेश की विधानसभा में रखा गया था तब शिवराज सिंह चौहान जिन मंदिर से विधानसभा तक नंगे पाव गुरुदेव के साथ चल रहे थे और उन्होंने अपनी समस्त सुरक्षा को भी अलग कर दिया था। पैदल मार्ग में चलते हुए उनके पांव में छाले भी पड़ गए थे।।





कुछ दिनों बाद जब पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे तो आचार्य श्री ने करुणा भाव से उनसे पूछा था कि आपके पांव के छाले कैसे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुंडलपुर में हुए पंचकल्याणक महोत्सव में भी जब पधारे तब उन्होंने अपने उद्बोधन में कुंडलपुर का क्षेत्र शराब मुक्त रहेगा का आदेश जारी किया जैन संतों के प्रति शिवराज सिंह चौहान सदा समर्पित भाव रखते हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
