सिंगापुर में दसलक्षण पर्व धूमधाम से संपन्न हुए।

धर्म

सिंगापुर में दसलक्षण पर्व धूमधाम से संपन्न हुए।
सिंगापुर
10 लक्षण पर्व केवल भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में भक्ति आराधना के साथ मनाया गया वही गुणायतन प्रणेता गुरुदेव मुनिश्री १०८ प्रमाण सागर जी महराज की प्रेरणा एवं आज्ञा स्वरूप इस वर्ष सिंगापुर श्रावकों को द्वि प्रतिमाधारी ब्र सुनीता दीदी (बाँसा) का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।

 

 

जानकारी देते हुए (सिंगापुर दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री आशीष जैन ने बताया की सिंगापुर समाज के मुख्य संयोजक द्वि प्रतिमाधारी श्री विवेक जैन, द्वि प्रतिमाधारी श्री प्रमोद कुमार जैन जी (लखनऊ) एवं सप्त प्रतिमाधारी श्रीमती नीलम कोठारी (बारामती) के कुशल सानिध्य में भक्ति उमंग एवं उत्साह जमकर रहा।

 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावकों ने बढ़ चढ़ कर पूरे दस दिन उपवास कर अपने कर्मों की निर्जरा की प्रतिदिन संध्याक़ालीन ब्र सुनीता दीदी के प्रवचन पश्चात श्री चन्द्र प्रभ निल्यम बाल भारती पाठशाला के नन्हे श्रावकों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।

इसके साथ ही इस वर्ष शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की झांकी प्रस्तुत की गयी। जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही दिनांक 29 सितंबर को पूरी समाज द्वारा व्रतियों एवम तपस्वियो को पारणा कराया गया। एवं दिनांक ३० सितंबर को क्षमा वाणी पर्व मनाया गया।

और सभी ने प्रभु के समक्ष खड़े होकर आलोचना पाठ करते हुए इस प्रभु से क्षमा याचना करने के पश्चात सभी ने परस्पर गले मिलकर एक दूसरे से क्षमा याचना की। इसके साथ ही अनुकरणीय सेवा देने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *