रामगंजमंडी में श्री आदिनाथ भगवान के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर जारी 5 जून 2025 को भगवान की प्रतिमाओं के उत्थापन के बाद नींव से शिखर तक मंदिर को 5 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य अध्यक्ष राजकुमार पारख
रामगंजमंडी
मंदिर की प्रतिष्ठा खरतरगच्छाधिपती आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर जी महाराज से करवाने हेतु श्री संघ ट्रस्ट विनती पत्र भेजने में लगा है दीपावली के बाद बाड़मेर जाकर श्रीसंघ ट्रस्ट के सदस्य विनती करेंगे।

शहर के बाजार नंबर 3 में स्थित 90 वर्ष पुराने श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर को दोष रहित बनाने और गर्भ ग्रह से सिंहद्वार तक जिसमें गर्भग्रह कोली शिखर, रंगमंडप, श्रृंगार चौकी और सिंहद्वार सभी सफेद आगरिया मार्बल के बनेंगे। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से कई आचार्यों एवम मंदिरों का निर्माण करने वाले सोमपुराओं ने इस मंदिर में कई दोष बताए थे एवं मंदिर शिखरबंध नहीं होने से घर देरासर की गिनती में आना बताया था श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के अधिकांश सदस्य मंदिर का पूर्ण जीणोद्धार करके इसे शिखर बंध बनाने के लिए मीटिंगो में अपनी सहमति प्रदान करते आए है।दिनांक 5 जून 2025 को भगवान आदिनाथ,भगवान पार्श्वनाथ, भगवान महावीर स्वामी एवं यक्ष यक्षिणी की प्रतिमाओं को विधि विधान से मंदिर परिसर में बने उपाश्रय मे विराजमान करवा कर 90 वर्षीय पुराने मंदिर जिसकी लंबाई 50 फुट वह चौड़ाई 40 फुट को उतारने का कार्य प्रारंभ किया गया इसके बाद 700 टन वजन झेल सके उस अनुरूप भरी बरसात में नीव एवं फाउंडेशन का मजबूत कार्य किया गया। 
सितंबर माह से शुरू हुआ मार्बल का कार्य
मकराना से आगरिया मार्बल कारविंग करके 1 सितंबर से आना शुरू हुआ और भीनमाल राजस्थान के शिल्पीकार विनोद शर्मा जिन्होंने अभी तक 35 मंदिरों का निर्माण करवा दिया जिनमें प्रमुख जैन मंदिर नासिक, कन्याकुमारी, कोडीकेनाल, विक्रमपुर और खेतासर है। उनकी देखरेख एवं उनके नक्शे के अनुरूप शास्त्रीय विधि से 5 सितंबर को गर्भ गृह एवं कोली का निर्माण कार्य शुरू किया जो एक माह की अवधि में बन गए अब मंदिर के शिखर का कार्य चल रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख जो पूरे दिन मंदिर के कार्य को देख रहे हैं उन्होंने बताया कि मंदिर 8 महीने में यानी 5 फरवरी तक बनकर तैयार हो जावेगा। मंदिर निर्माण के कार्य में पारख के साथ राजेंद्र रांका,दिलीप तिल्लानी, विनोद डोसी, मोहित छाजेड, सुरेंद्र बाफना,रवि बाफना, पुजारी कैलाश चंद्र व्यास पूरा सहयोग कर रहे हैं। मंदिर निर्माण का समस्त लेखा जोखा आशीष डागा बखूबी निभा रहे हैं। मार्गदर्शन जैसलमेर ट्रस्ट के ट्रस्टी सुभाष बाफना और वरिष्ठ एडवोकेट विजयकुमार छाजेड़ का प्राप्त हो रहा है। 
दिव्य आशीर्वाद एवं प्रेरणा स्रोत श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर के इस जीर्णोद्धार का कार्य लगभग निर्माण से प्रतिष्ठा तक 3 करोड़ 50 लाख का खर्च होने का अनुमान है यह पूरा कार्य खरतरगच्छाधिपती आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर जी महाराज साहेब जिन्होंने अभी तक 250 से ज्यादा मंदिरों एवं दादाबाड़ी की प्रतिष्ठाए करवाई है जिनमें प्रमुख अवंतिका पार्श्वनाथ उज्जैन, जहाजमंदिर मांडवला (जालौर ) गंज मंदिर केसरिया जी, कुशल वाटिका बाड़मेर, अमर सागर जैसलमेर जहां पूरे देश के जैन समाज वह अन्य समाजों के लोग दर्शन एवं पूजा करने आते हैं उनकी पावन निश्रा में श्रीसंघ ट्रस्ट की विनती पर चल रहा है। जीर्णोद्धार का यह कार्य उन्हीं की प्रेरणा एवं पूर्ण आशीर्वाद से चल रहा है।
मंदिर की प्रतिष्ठा
मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर मंदिर की प्रतिष्ठा होती है श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि प्रतिष्ठा हेतु आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर जी जिनकी माता साध्वी रत्नमाला बहिन विदुषी साध्वी विद्युतप्रभा श्री एवं परिवार के उपाध्याय मनितप्रभ सागर साध्वी डॉक्टर निलांजना श्री और साध्वी आराध्य रुचि श्री जैन समाज और जिनशासन की शान है उनसे करवाने हेतु श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट की तरफ से विनती पत्र सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त भेजने का कार्य चल रहा है। 
दीपावली के बाद बाड़मेर में चातुर्मास हेतु विराजित आचार्य श्री मणिप्रभ सुरीश्वर जी महाराज के समक्ष प्रतिष्ठा की विनती करने ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित होंगे।
श्री संघ ट्रस्ट के सुभाष बापना, विजय कुमार छाजेड़, प्रेमचंद छाजेड़, प्रेमचंद पारख, सुधीर पारख, ज्ञानचंद बम, विनोद जैन, राजेश लोढ़ा, गौरव बाफना,सुशील गोखरू, सुरेंद्र रांका, संदीप मोरावल, अक्षत डांगी, अभय बोहरा,मोनू तिल्लानी, शैलेन्द्र कटारिया, संजय मेहता, गजेंद्र छाजेड़, विनीश छाजेड़, संतोष चोपड़ा, पदम छाजेड़ सहित कई समाज जन और महिलाओं ने कहा कि इतने छोटे से संघ में इतना बड़ा और बढ़िया कार्य परमात्मा के आशीर्वाद गुरु भगवंतो के आशीष और अध्यक्ष राजकुमार पारख की लगन मेहनत और समर्पण की वजह से हो रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




