श्रुत संवेंगी मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का आज होगा अजनेर मंगल प्रवेश नया बाजार में 51 थालों में होगा मुनि आदित्य सागर के चरणों का पूजन, शोभायात्रा मार्ग पर सजाए स्वागत द्वार

धर्म

श्रुत संवेंगी मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का आज होगा अजनेर मंगल प्रवेश नया बाजार में 51 थालों में होगा मुनि आदित्य सागर के चरणों का पूजन, शोभायात्रा मार्ग पर सजाए स्वागत द्वार
अजमेर
श्रुतसंवेंगी मुनिश्री 108आदित्य सागर महाराज का शनिवार को अजमेर में मंगल प्रवेश होगा। आयोजक संस्था श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा समिति की ओर से सुबह 8:30 बजे पुरानी आरपीएससी के सामने से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

 

 

 

मुनिश्री संघ सहित शहर में मंगल प्रवेश करते हुए सोनीजी की नसियां आएंगे एवम पुरानी आरपीएससी से चूड़ी बाजार, पुरानी मंडी,गोल प्याऊ, नया बाजार चौपड़ शोभायात्रा पहुंचेगी।यहां पर 51 थालों से श्रुत संवेगी मुनिश्री 108आदित्य सागर महाराज के चरणों का पद प्रक्षालन किया जाएगा।

 

इसके बाद सोनी जी की नसियां में धर्मसभा का आयोजन होगा। इससे पहले शुक्रवार को-अजमेर से 100 से ज्यादा समाज जन किशनगढ़ पहुंचे।वे मुनि आदित्य सागर महाराज के साथ ही अजमेर की सीमा तक पैदल आए।

जीवन परिचयःमुनिश्री आदित्य सागर महाराज
नामः सन्मति (जन्म के समय )
पिताः राजेश जैन
माताः वीणा जैन
जन्म स्थान: जबलपुर (एमपी)
जन्म तिथि: 24 मई 1986
शिक्षा: एमबीए, गोल्ड मेडलिस्ट
दीक्षा आचार्य विशुद्ध सागर ने 8
नवंबर 2011 को दी।

 

 

ये भी जानें- 15 साल पहले अजमेर में ही निकला था दीक्षा का मुहूर्त

मुनिश्री आदित्य सागर ने बताया कि ऐसे तो साधु-संतों का ना कहीं से नाता होता है, ना ही कोई रिश्ता रहता है। लेकिन जैन दर्शन और भक्ति की भूमि अजमेर मेरेलिए यादगार रही है। अजमेर में आचार्य विराग सागरका चातुर्मास चल रहा था। यह चातुर्मास 51 पिच्छियों
यानी साधुओं के साथ हो रहा था। तब गुरु विशुद्ध सागर की आज्ञा से मैं अजमेर आया। मैं ब्रह्मचारी था, संसार से दूरी बना ली थी। यह बात 15 साल पहले सितंबर 2011 की है। तब गुरुदेव आचार्य विराग सागर महाराज ने मेरी दीक्षा का मुहूर्त निकाला। उस दिन अजमेर में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का आगमन भी हुआ
था, साधु-संतों के दल को जब उन्होंने विहार करते हुए देखा तो उन्होंने अपने काफिले को कुछ देर के लिए धीमा करवाया, आचार्य और सभी साधुओं को वे प्रणाम कर आगे बढ़ीं। आज 15 साल बाद अजमेर में आना हो रहा है।

 

 अजमेर समाज की तारीफ 

अजमेर दिगंबर जैन समाज धर्म प्रभावना वाला है। यहां कई बड़े संतों के चातुर्मास हुए हैं। यहां के कई  प्राचीन जैन मंदिर देशभर में प्रसिद्ध हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *