“भारत को जानो प्रतियोगिता का तृतीय चरण संपन्न- रामगंज मंडी शाखा रही तीसरे नंबर पर।
रामगंजमंडी
भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण पूर्व प्रांत की प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का तृतीय चरण 1 अक्टूबर रविवार को बूंदी में हरियाली रिसोर्ट पर आयोजित हुआ।
इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल रामगंजमंडी के विद्यार्थि की जोड़ी सहज माहेश्वरी एवं पिंकक्षा जोशी ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर शाखा को तृतीय प्राप्त करवाया। एवं अल्फा इंग्लिश स्कूल की जिया सेन व मुश्कान धाकड़ ने कनिष्ठ वर्ग में भी रामगंजमंडी शाखा के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
प्रान्त की ओर से रामगंजमंडी शाखा को भी सर्वाधिक बच्चों को परीक्षा दिलवाने के लिए प्रांतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुवा जिसके लिए प्रांतीय स्तर पर शाखा को शिल्ड व सार्टिफिकेट दिया गया।
प्रतिभागी विद्यार्थियों को शिल्ड, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।परिषद के संजय पतीरा ने बताया कि इस अवसर पर कैलाश महेश्वरी,प्रांत संयोजक श्री बृजेश उपाध्याय, विनोद शर्मा व प्रकल्प प्रभारी गोवर्धन गौड़ ने सहभागिता निभाई।
