वीरोदय तीर्थ पर 10 लक्षण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया

धर्म

वीरोदय तीर्थ पर 10 लक्षण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया

वीरोदय
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से निर्मित वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में दश लक्षण धर्म बड़ी ही धूम धाम से उत्सव मनाया जा रहा हैं, प्रात काल मूलनायक आदिनाथ बाबा अभिषेक-शांति धारा इसके उपरांत सामूहिक संगीतमय पूजन भैया उपेन्द्र कुमार शास्त्री जी के सानिध्य में संपन्न हुईं।

 

 

शाम 6:30 से प्रतिक्रमण, भक्तामर आरती, शास्त्री जी के सानिध्य में प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होते हैं।इस प्रकार सभी श्रावकों का धर्ममय दिन हो जाता हैं।


आज उत्तम शौच धर्म पर प्रथम अभिषेक-शान्तिधारा का सौभाग्य कोठारी शैलेश जी शान्तिलाल जी समस्त परिवार बांसवाड़ा को प्राप्त हुआ। द्वितीय सौभाग्य गांधी रमेशचंद्र जी, कांतिलाल जी समस्त परिवार दाहोद रोड बांसवाड़ा को प्राप्त हुआ। तृतीय सौभाग्य खोड़निया कोकिला जी बसंतलाल जी को प्राप्त हुआ।


चतुर्थ सौभाग्य शैलेन्द्र जी रमेश चंद्र जी बांसवाड़ा को प्राप्त हुआ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *