9 जनवरी को अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज का किशनगढ़ में होगा मंगल आगमन

धर्म

9 जनवरी को अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज का किशनगढ़ में होगा मंगल आगमन
किशनगढ़
परम पूजनीय अर्हम गुरु मुनिश्री 108 अर्हम गुरु मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर महाराज का 9 जनवरी की संध्या बेला में मार्बल नगरी किशनगढ़ में मंगल आगमन होगा।

 

मुनि संघ की 7/1/2025 मंगलवार की आहारचर्या दूदू में संपन्न हुई मध्यान्ह की बेला मंगल विहार होगा शाम को पाडासोली ग्राम पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम होगा।   

8 जनवरी 2025 बुधवार की प्रातः बेला में पाडासोली से विहार कर दातंरी में आहारचर्या संपन्न होगी। तत्पश्चात मध्यान्ह मे दातंरी से बिहार कर पाटन ग्राम पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम होगा।

 

9 जनवरी 2025 गुरुवार को प्रातःकाल की बेला मे पाटन से बिहार कर 90 डिग्री होते हुए पाटनी फार्म पर पहुंचेंगे।*पाटनी फार्म पर संघ की आहारचर्या होगी।

 

दोपहर 1-00 बजे यहां से विहार करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मुरली वाला टावर इंदिरा नगर से मुनिसंघ की भव्य अगवानी की जाएगी। साथ ही
विशाल शोभायात्रा के साथ इंद्रानगर से मुख्य चौराहा मुनिसुव्रतनाथ मंदिर सिटीरोड चंद्र प्रभु मंदिर आदिनाथ मंदिर जैन भवन पुरानी मिल चौराहे से आर के कम्युनिटी सेंटर लाया जाएगा। जहां यह शोभायात्रा प्रवचन सभा मे परिवर्तित हो जायेगी।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *