भामाशाह श्रेष्ठी स्वर्गीय श्री माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर स्टेशन चौराहा पर होगा शर्बत एवम ठंडाई पिलाई जाएगी 

धर्म

भामाशाह श्रेष्ठी स्वर्गीय श्री माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर स्टेशन चौराहा पर होगा शर्बत एवम ठंडाई पिलाई जाएगी 

  रामगंजमंडी 

 वयोवृद्ध व्यक्तित्व भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर हर्ष वर्ष की भाती इस वर्ष भी शरबत एवम ठंडाई पिलाई जाएगी।

 

 

श्री कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है।

 

 

दिनांक 27 मार्च 2026 को धानमंडी के वरिष्ठ व्यापारी काका साहब स्व.श्री माणकचंद जी कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत ठंडाई का कार्यक्रम 27/3/26 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से स्टेशन चौराहे, रामगंजमंडी में रखा गया है।

 

 

यह आयोजन उनके पुत्र श्री महेश जैन संबंधित फर्म-शंकरलाल माणकचंद जैन के सौजन्य से आयोजित होगा। एवम ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन व भारत विकास परिषद, रामगंजमंडी एवम सभी के सहयोग से संपन्न होगा।

 

आयोजकों ने अपील की है सच्चे अर्थों में आप सभी की उपस्थिति काका साहब के प्रति सच्ची विनयांजलि होगी।

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *