डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे सूर्यदत्ता धनवंतरी राष्ट्रीय पुरस्कार 2023से हुए सम्मानित
पुणे
अहिंसा शाकाहार जीव दया के लिए कार्य करने वाले शाकाहार के मसीहा कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है ऐसे डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे को सूर्यदत्ता धनवंतरी राष्ट्रीय पुरस्कार 2023से हुए सम्मानित किया गया।
आपको बता दें यह एक ग्लोबल अवार्ड है सूर्य दत्त का अर्थ है सूर्य का प्रकाश शनिवार के दिन पुणे में उन्हें यह पुरस्कार पदम विभूषण डॉक्टर कांतिलाल संचेती योगाचार्य विनोद संप्रपात के कर कमलों से दिया गया।

श्री गंगवाल की सम्मान देने के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर के लिए उसकी पैथी महत्वपूर्ण नहीं है जैसे की आयुर्वेद हो, एलोपैथी हो, होम्योपैथी हो किसी भी प्रकार की हो डॉक्टर की सिंपेथी महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा एवं डॉक्टर की करुणा दया यह महत्वपूर्ण काम करती है। जो मरीज को ठीक करने में काम आती है। ऐसा करने से मरीज की आधी बीमारी ठीक हो जाती है।

उन्होंने इस पुरुस्कार का श्रेय स्वयं न लेते हुए अपनी सेवा को दिया। उन्होंने कहा यह सम्मान मेरा नहीं था। यह जो चिकित्सा की सेवा पिछले 50-60सालों में मेरे द्वारा दी गई है और जो निशुल्क सेवा कोविड जैसी बीमारी के समय हजारों लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई है



उसके लिए यह ग्लोबल सम्मान उन्हें दिया गया है। आपको बता दें डॉक्टर गंगवाल पिछले कई वर्षों से 18 दिनों के पर्युषण करते हैं।

आपने यह कार्यक्रम संपन्न करने के तुरंत बाद पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में यह पर्व
बनाने का निर्णय लेते हुए इस समय शिखरजी में सम्मेद शिखर तीर्थ में रहकर अपने जीवन का धन्य कर रहे हैं एवं कर्मों की निर्जरा कर रहे हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
