मुनि श्री शुद्धसागर महाराज की जंगल साधना

धर्म

मुनि श्री शुद्धसागर महाराज की जंगल साधना
कोटा
भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है लेकिन उत्कृष्ट साधना धरती ओढ़न आकाश बिछोना ऐसे दिगंबर संत का क्या कहना। पूज्य मुनि श्री शुद्धसागर महाराज ने रविवार की संध्या बेला में रावतभाटा से मंगल विहार किया। पूज्य मुनि श्री संघ सहित कोटा की और मंगल विहार कर रहे हैं। आज अलौकिक क्षण देखने को मिले। वह क्षण था। पूज्य मुनि श्री जंगल में बैठकर खुले आकाश में आसन लगाए ध्यानमग्न होकर सामायिक कर रहे थे।

 

 

 

वह क्षण यथार्थ रूप में परिलक्षित हुए
हे गुरुवर शाश्वत सुख दर्शक यह नग्न स्वरूप तुम्हारा है जग की नश्वरता का सच्चा दिग दर्श कराने वाला है।
हो अर्ध निशा का सन्नाटा वन में
वनचारी चरते हो
तब शांत निराकुल मानस तुम तत्वों का चिंतन करते हो।
निर्मला देव तुम्हें प्रणाम, हे ज्ञानदीप आगम प्रमाण, शांति त्याग के मूर्तिमान शिवपंथ पंथी गुरुवर तुम्हें प्रणाम।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *