दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर कोटा में ध्वजारोहण के साथ 10 लक्षण पर्व का शुभारंभ हुआ

धर्म

दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर कोटा में ध्वजारोहण के साथ 10 लक्षण पर्व का शुभारंभ हुआ
कोटा
कोटा जिले के वैशाली नगर में 10 लक्षण पर्व का शुभारंभ हो गया जिसमें सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक किया गया एवं शांति धारा की गई।

 

 

मिली जानकारी अनुसार मुख्य शांतिधारा के पुण्य लाभ
श्रीमान राजेन्द्र कुमार -उषा जैन प्रेक्षा जी डूँगरवाल परिवार ( अरलिया) महावीर नगर कोटा श्रीमान विनोद कुमार कुसुम जैन, लाम्बाबांस परिवार,( रानपुर) महावीर नगर कोटा।

                 

भक्ति के में अनुपम क्षणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला 10 दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत के क्रम में ध्वजारोहण महिला मंडल वैशाली नगर द्वारा किया गया जिसमें रेखा जैन दिल्ली, रानी बड़जात्या, शिल्पी जैन, बीना जैन डूंगरवाल, अमृता जैन, अंजना हरसोरा, उषा डूंगरवाल, रिंकी धनोप्या, कल्पना बागड़ियां, शालिनी दुगेरिया आराधना परवाल, प्रज्ञा बागड़ियां, सरस्वती लांबाबांस, शिप्रा छाबड़ा, नीता गर्ग, श्वेता सेठिया, प्रियंका जैन, नेहा गोयल ने संयुक्त रूप से किया। सभी में खासा उत्साह इस आयोजन को लेकर दिख रहा था।

 

इस अवसर पर श्री जी के समक्ष अखंड दीप ज्योति प्रज्वलित श्रीमान सरस्वती जैन लांबाबास द्वारा किया गया। एवं जिनवाणी विराजमान करने का पुण्य लाभ श्रीमती कल्पना बागड़ियां द्वारा किया गया। वहीं 10 लक्षण महामंडल विधान पर मुख्य कलश स्थापित करने का सौभाग्य पदम कुमार श्रीमती संजू दुगेरिया को मिला।

 

वहीं चार और मुख्य कलश विराजमान करने का लाभ श्रीमान अशोक अंजना हरसोरा, श्रीमान नीरज रेखा जैन दिल्ली, शेखर सरस्वती जैन,राजेंद्र उषा डूंगरवाल को प्राप्त हुआ।

 

समाजबंधु 10 दिन तक व्रत उपवास आदि करेंगे एवं धर्म आराधना कर अपने कर्मों की निर्जरा करेंगे। प्रतिदिन इन्द्रो द्वारा संध्या बेला में श्री जी की मंगल महाआरती होगी एवं रात्रि कालीन बेला में स्वाध्याय किया जाएगा एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *