ऐलक श्री 105 नम्रसागर महाराज की चातुर्मास कलश स्थापना समारोह चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में 6 जुलाई को संपन्न होगा
चांदखेड़ी
अति प्राचीन अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर ज महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य ऐलक श्री105 नम्र सागर जी महाराज का 35 वां कलश स्थापना कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न होगा।
जानकारी देते हुए चंद्रोदय तीर्थ के अध्यक्ष श्री हुकुम जैन काका एवं प्रशांत जैन ने बताया कि यह समारोह दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगा। क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान हुकुम जैन काका ने सभी से इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस भव्य समारोह में सर्वप्रथम ध्वजा रोहण ,दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण,आचार्य श्री के चित्र का अनावरण शास्त्र भेंट के पूज्य महाराज श्री को चातुर्मास 2023 क्षेत्र पर करने के निवेदन के साथबी श्रीफल समर्पित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संगीत के स्वरों से आयोजन को भक्ति में बनाने में श्रीमान पारस भैया का विशेष योगदान रहेगा। एवं ब्रह्मचारिणी चंदा दीदी के कुशल मार्गदर्शन में यह समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर चतुर्मास कलश स्थापना की जावेगी। एवं महाराज श्री के मंगल प्रवचन का लाभ सभी भक्तों को प्राप्त होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
