ब्रह्माकुमारी सेंटर रामगंजमंडी द्वारा गणेश चतुर्थी पर 10 दिवसीय विघ्न विनाशक योगाभ्यास का आयोजन हुआ
रामगंजमंडी
दिनांक 19/9/2023 को ब्रह्माकुमारी सेंटर रामगंजमंडी द्वारा गणेश चतुर्थी पर 1 विघ्न विनाशक योगाभ्यास का आयोजन किया गया आज जिसमें सुन्दर झांकी बनाई गई व भाई बहनों को मैडिटेशन करवाया
बी.के.शीतल सेंटर संचालिका ने गणेश चतुर्थी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि “कहते है ना पार्वती ने अपने मैल से गणेश को जन्म दिया लेकिन क्या किसी दैवी में इतना मैल होगा की इतना बड़ा शरीर बना दे वास्तव में वो गणेश हम सभी मनुष्य है जिनके भीतर कलयुग में विकारो रूपी मैल आगया है और जब ये मैल भीतर में होता है तो जेसे शिव ने गणेश का गला काटा था ऐसे ही परमात्मा हमे ज्ञान देकर इन हमारे विकारों रूपी गले को काटता है |

साथ ही गणेश जी को अलंकर दिए गए है उनका भी रहस्य बताया की बड़े कान का अर्थ है जो अधिक सुनता है, और मुह छोटा अथार्त कम बोलने वाला, सर बड़ा होने का अर्थ है जो विशाल बुद्धि है, आँखें छोटी होना अर्थात दूरदर्शी, बड़े पेट का अर्थ है जो हर बात को अपने भीतर में समा लेता है इस प्रकार के गुण जिसके भीतर है वही गणेश समान विघ्न विनाशक देवता बन जाता है |”


इसके पश्चात् सभी भाई बहनों को ऐसे गणेश समान गुणों को अपने भीतर धारण करने की प्रतिज्ञा करवाई गई | सभी को मैडिटेशन के दोरान ऐसा अनुभव करवाया गया की वे जीवन में आने वाले विघ्नों को पर करने के लिए परमात्मा से विघ्न विनाशक बन्ने की शक्तियां प्राप्त कर रहे है |
