ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका बीके शीतल ने सुकेत थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ रामगंज मंडी के आदर्श विद्या मंदिर के मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन दिया

धर्म

ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका बीके शीतल ने सुकेत थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ रामगंजमंडी के आदर्श विद्या मंदिर के मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन दिया

रामगंजमंडी
ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका बीके शीतल ने रविवार की बेला में दो जगह कार्यक्रम में भाग लिया

वे सुकेत थाना के थानेदार विष्णु सिंह द्वारा दिए गए आमंत्रण पर सुकेत थाने पहुंची।और पुलिस कर्मियों को आध्यात्मिक ज्ञान व मेडिटेशन कराया थानाधिकारी की भावना है कि उनके साथी पुलिस कर्मी आध्यात्मिक ज्ञान व मैडिटेशन सिखकर अपने जीवन को खुशनुमा बना सके और अपनी जिम्मेदारियों को परिवार व समाज के प्रति और बेहतर तरीके से पूरा कर सकें | इस अवसर पर बी.के.शीतल ने सभी पुलिस जवानों को सात दिवसीय राजयोग मैडिटेशन कोर्स जो की निशुल्क है करने की सलाह दी साथ ही उन्हें मैडिटेशन द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी कैसे स्थिर रहा जा सकता है ये सिखाया और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया |

 

 

 

 

इसी के साथ उन्हें आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में भी विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। जहाँ लगभग 200 -250 महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई | बी.के.शीतल ने सभी महिलाओं को अपने वक्तव्य से प्रेरित करते हुए कहा कि

“माँ सिर्फ एक बच्चे का जीवन नहीं बदलती बल्कि उसमे ऐसे संस्कारों को पैदा करने की निमित्त बनती है जो आगे जाकर समाज, और देश का भविष्य बनाते हैं |इसलिए माँ नयी पीढ़ी को जन्म देने वाली जन्म दाता है ऐसे में हर माँ को ये ख्याल रखना है की वह जो करेंगी उन्हें देखकर वही संस्कार उनके बच्चे भी धारण करेगे |

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

 

सिर्फ बच्चों को कहने भर से उनमे अच्छे संस्कार नही लाये जा सकते हमें प्रेक्टिकल करके दिखाना होगा | हम उन्हें तो फ़ोन चलाने को मना करते है लेकिन हमे भी फ़ोन का उपयोग कम करना होगा तो हमे देखकर वे भी स्वतः ही परिवर्तन लायेगें| साथ ही भोजन बनाते समय आप भोजन में ऐसे संकल्प डाले जिससे सभी को शक्ति मिले | अच्छे संकल्पों से बनाये गये भोजन द्वारा आप सिर्फ बच्चों का ही नहीं पुरे परिवार का मन खुश कर सकते है | और जहाँ हर एक का मन खुश है वही से स्वस्थ तन और स्वस्थ समाज की शुरुआत होती है|

” इसके साथ बी.के.हर्षिता ने संस्था का परिचय देते हुए आत्मा और परमात्मा का सत्य ज्ञान भी दिया | यह कार्यक्रम लगभग 1:30 घंटे चला |सभी मातृशक्तियों ने बी.के. शीतल को ध्यान से सुना और इन सभी बातों को अपने जीवन में उतारने का प्रण किया |
इस अवसर पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *