जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल एवं कार्य अध्यक्ष हुकुम काका ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज का लिया मंगल आशीष

धर्म

जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल एवं कार्य अध्यक्ष हुकुम काका ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज का लिया मंगल आशीष
आगरा
आगरा को पहले ताज की नगरी के नाम से जाना जाता था, अभी से धर्मनगर के रूप में जाने जाने लगा है।

इसका कारण सिर्फ एक मात्र यह है कि पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज संघ सहित विराजमान है जहां धर्म की बहती गंगा बह रही है पर लोगों के जीवन में एक सकारात्मक का संचार हो रहा है इसी के साथ में लोगों के अंदर धर्म के प्रति गहन रुचि बढ़ने लगी है।

             

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

कहीं दूर दराज के भक्तों का भी पूज्य गुरुदेव के दर्शन करने का टाटा सा लगा हुआ है।

 

 

इन अनुपम क्षणों में जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल के साथ जैन राजनीतिक चेतना मंच के कार्य अध्यक्ष श्रीमान हुकुम काका ने आगरा एमडी जैन हरी पर्वत पहुंचकर पूज्य महाराज श्री का मंगल आशीष लिया।

 

पूज्य गुरुदेव से इस मंच को लेकर काफी विस्तार से चर्चा हुई एवं गुरुदेव ने इस मंच की गतिविधियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। पूज्य गुरुदेव ने मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों की गतिविधियों को देख काफी सराहना की।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *