महा अतिशयकारी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र के बड़े बाबा आदिनाथ के यहां 17 किलो का चांदी का भामंडल लगाया जाएगा
कोटा
पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में कोटा प्रवास के दौरान एवम पूर्व में श्रेष्ठियों द्वारा भेट की गई चांदी के माध्यम से अतिशय कारी बड़े बाबा देवाधिदेव श्री 1008 आदिनाथ भगवान के यहां पर स्थापित होने वाला 17 किलो का गोलाकार 5 फीट का भामंडल बनकर आ गया है।
जिसकी स्थापना बड़े बाबा के यहा रविवार दिनांक 17 सितंबर 2023 को प्रातः 7:30 बजे अभिषेक शांतिधारा के बाद भव्यता के साथ स्थापित किया जाएगा।


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी कोटा के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ,कोषाध्यक्षमनीष जैन मोहिवाल ने ऐसे अलौकिक क्षणों में सपरिवार पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी कोटा राजस्थान में पधारने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
