अगर लोग हमें रास्ता दे दे तो कई घायलों की बच सकती है जान अन्नपूर्णा संस्था ने गणतंत्र दिवस पर जांबाजों को किया सम्मानित

धर्म

अगर लोग हमें रास्ता दे दे तो कई घायलों की बच सकती है जान अन्नपूर्णा संस्था ने गणतंत्र दिवस पर जांबाजों को किया सम्मानित

धामनोद //

“जब हम दुर्घटना या अन्य घटनाओं में पीड़ित या घायलों को एंबुलेंस में लेकर आते हैं तो घाट से धामनोद तक आने में जितना समय लगता है उससे ज्यादा समय हमको धामनोद नगर के ट्रैफिक में अस्पताल में पहुंचने में लग जाता है। अगर धामनोद नगर का ट्रैफिक बाधा न बने और लोग हमें रास्ता दे दे तो सही समय पर अस्पताल पहुंचने से कई घायलों मरीजों की बच सकती है जान”

 

 

यह उद्गार,पीड़ा, व्यथा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद द्वारा आयोजित जान बचाने वाले जाबाजों के सम्मान समारोह के दौरान टोल हाईवे एंबुलेंस चालक हेमंत भगोरे ने व्यक्त किये ।

आयोजन के मुख्य अतिथि धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि निलेश मांहेश्वरी एवं पार्षद विष्णु कर्मा सहित पदमसिंह भाटी जुवानसिंह, रावलजी रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता दीपक प्रधान ने की ।

 

 

अतिथियों द्वारा दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए तुरंत पहुंचने वाले, विषैले सर्प इत्यादि जानवरों को पकड़ कर रेस्क्यू करने वाले समाजसेवी चिकटियाबड़ ग्राम पंचायत के उप सरपंच सन्नी जाट एवं टोल हाईवे एम्बुलेंस चालको हेमंत भगोरे, श्रीकृष्ण वर्मा, सूरज नायक, कालूसिंह सोलंकी को मोतियों की माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

थाना प्रभारी ने कहा कि आप लोगों को जब भी इमरजेंसी हो आप मुझे तुरंत किसी भी समय फोन लगा सकते हैं ।

विधायक प्रतिनिधि नीलेश माहेश्वरी के आग्रह पर अन्नपूर्णा संस्था द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया गया । निलेश मांहेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर के प्रयास से तत्काल सहायता राशी प्रदान की जाती है । इसके लिए विधायक प्रतिनिधि के अलावा अन्नपूर्णा संस्था से भी संपर्क कर सकते हैं ।

इस अवसर पर संस्था सचिव सुरेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष विजय नामदेव, डॉ राहुल कुशवाहा, देवकरण पाटीदार, अजय जैन सहित संस्था के सेवादार उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *