पुलक मंच महारानी फार्म, जयपुर ने किया जिनशरणम में शांति विधान

धर्म

पुलक मंच महारानी फार्म, जयपुर ने किया जिनशरणम में शांति विधान
जिनशरणम, महाराष्ट्र।

भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पुलक मंच परिवार महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर को 3 सितंबर को जिनशंरणम, महाराष्ट्र की पावन धरा पर गुरुदेव के सानिध्य में शांति विधान करने का अवसर मिला शांति विधान भक्ति भाव से आनंदपूर्वक संपन्न हुआ, इस शांति विधान में मुख्य पात्र सौधर्म अनिल बीना टोंग्या,,
महावीर, मंजू जैन सेवा वाले अनिल रेखा झंझरी, डीके जैन राजकुमारी, अनिल जी गादिया, सुनीता जैन थे।
प्रातःकाल सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक,व शांतिधारा कर गुरुदेव आर्चाय श्री के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट तथा गुरु पूजन के बाद श्रीजी को पालकी में विराजमान करके बाजे गाजे के साथ जुलुस भी भक्ति भाव के साथ नृत्य करते हुए निकाला गया।

 

 

 

जानकारी देते हुए बीना टोंग्या ने बताया की गुरुदेवआचार्य श्री पुलक सागर जी एव संघस्थ मुनि संघ
को आहार कराने का भी सौभाग्य मिला और संध्याकाल में साज, गाजे बाजे के साथ आरती की गयी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *