कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या का जयपुर में हुआ सम्मान
जयपुर
राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नशिया के तोतुका सभागार में रविवार को आयोजित वृहद शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या एवं उनकी धर्मपत्नी संजना जैन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जैन लाला,महामन्त्री विनोद जैन कोटखावदा,मनीष जैन वैद्य,चेतन निमोडिया,राकेश गोधा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा,माला व भगवान महावीर स्वामी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तोतुका सभागार में राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा नवगठित15 जोनों के तीन सौ से अधिक कार्यकर्ताओ को पद व जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई तो वही मंच पर सुधांशु कासलीवाल अध्यक्ष श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र,राजीव जैन गाजियाबाद, प्रमोद पहाड़िया आदि श्रावक श्रेष्ठि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनीष जैन वैध जयपुर ने कहा कि संजय जैन बड़जात्या ऊर्जावान तो हैं ही साथ ही सक्रिय भूमिका में रहते हुए धार्मिक कार्यो ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। बड़जात्या जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री,धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री,जैन युवा परिषद के प्रांतीय संयुक्त महामन्त्री के साथ कई सामाजिक धार्मिक संघठनो में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर वैशाली नगर झोटवाड़ा जोन के विकास जैन बड़जात्या मोनू कामां वालों को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रावक व श्राविकाएं उपस्थित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
