स्वर कोकिला आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का अहमदाबाद की धरा पर अभूतपूर्व आगवानी के साथ हुआ मंगल प्रवेश धर्मनिष्ट श्राविका श्रीमती सुशीला पाटनी आर के मार्बल ने पहुंचकर माताजी का लिया आशीष
अहमदाबाद
विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शिष्या स्वर कोकिला आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का मंगल आगमन अहमदाबाद की धरा पर हुआ।
इस पावन पुनीत बेला पर समस्त अहमदाबाद वासियों के मन में यही भावना भा रहे थे कि हम सब की है यही भावना अहमदाबाद में हो चौमासा।
मंगल आगमन की बेला में पूज्य माता जी को सकल दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद द्वारा पूज्य माता जी को 2023 का पावन चातुर्मास अहमदाबाद में करने हेतु श्री फल भेंट किया। पूज्य माता जी की अगवानी नगर में बहुत ही अभूतपूर्व थी। जय जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। साथ ही द्वार पर रंगोली सजाकर महिलाओं ने माताजी की अगवानी की। जब प्रमुख मार्गों से बैंड बाजों के साथ भक्ति में झूमते हुए भक्त गुरु मां को लेकर आ रहे थे। तो चंदन के महावीर तुम ही हो, शबरी के तुम हो श्री राम जैसे भक्ति में गीतों पर महिला शक्ति के साथ युवा वर्ग झूमते नजर आ रहा था। इन गौरवमई पलों में धर्मनिष्ट श्राविका श्रीमती सुशीला पाटनी ने भी आकर वातावरण को धर्ममय बना दिया। उन्होंने भक्तिमय भजनों को गाया। एवं पूज्य माता जी को मंगल आहार कराने का अपने लाभ भी प्राप्त
किया। पूज्य माताजी की आहरचर्या उदार मना भामाशाह श्रीमान अशोक सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप की पुत्री अमिता कटारिया की फैक्ट्री पर संपन्न हुई।
इस पुनीत प्रसंग पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की संगीतमय पूजन हुई। जिसमें सभी भक्ति में मग्न होकर झूमते हुए अर्ध समर्पित किए।

इस अवसर पर पूज्य माता जी के मांगलिक प्रवचन राजवी आइकॉन, टोरेंट पावर के सामने , 200 Ft रिंग रोड , पाम होटल के आगे, निकोल क्रॉस रोड, अहमदाबाद पर हुए।


जब माता जी के श्री मुख से आचार्य श्री के प्रति अपने उद्गार प्रकट करते हुए भजन प्रस्तुत किया दुनिया का सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है तो सभी भक्त और समुदाय भक्ति से झूम उठा।

यहां ऐसा माहौल प्रतीत हुआ कि यहां गुरु मां तो गुरु के प्रति अपार श्रद्धा है।
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजा करने का सौभाग्य जैन मिलन सोसाइटी वालो को प्राप्त हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
