भगवान ऋषभदेव अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का रामगंज मंडी प्रवेश पर किया गया भव्य स्वागत
रामगंजमंडी ।
परम पूज्या गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से भगवान ऋषभदेव की जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ की प्रभावना हेतु एक रथ संपूर्ण भारतवर्ष में भ्रमण कर रहा है।
इसी कड़ी में यह रथ 4 सितम्बर को रामगंज मंडी पहुंचा जहां सकल दिगंबर जैन समाज के बंधुओ ने रथ का स्वागत किया इस अवसर पर इस जन्म भूमि पर भगवान ऋषभदेव का बन रहा विशाल मंदिर के बारे में एवं अयोध्या के विषय में पंडित श्री अंकलक जैन बताया की अयोध्या शाश्वत तीर्थ भूमि है एवं पांच तीर्थकरो जन्मभूमि है। अयोध्या की भूमि पर भगवान श्री राम के जन्म के साथ जैन धर्म के पांच तीर्थंकरों का भी जन्म हुआ है, पूज्य ज्ञानमती माताजी की भावना है की जो भी अयोध्या आए वह श्री राम जन्मभूमि के दर्शन भी करे और जैन तीर्थंकरों की शाश्वत भूमि के भी दर्शन करें, और इसकी प्रभावना जन-जन तक हो इस हेतु यह रथ निकाला जा रहा है।

समाजजन ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रभावना रथ में सोधर्म इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य भूपेंद्र कुमार शोभना सांवला को मिला रथ पर स्वास्तिक कर इस प्रभावना रथ का स्वागत किया। साथ ही कुबेर इंद्र इंद्राणी बनकर रतन वृष्टि करने का सौभाग्य त्रिलोक कुमार पदमा सांवला को प्राप्त हुआ।

इस भव्य रथ की आरती का सौभाग्य अजीत कुमार सुमित्रा सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान को पालना झुलाने का सौभाग्य श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल को प्राप्त हुआ। मौजूद सभी समाज बंधुओ ने रथ के समक्ष् जमकर भक्ति की और भरपूर आनंद उठाया। अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से सभी पुण्यशाली परिवारों का दुपट्टा देकर एवम ज्ञानमती माताजी की तस्वीर देकर सम्मानित किया। साथ ही तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष अजीत सेठी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार बाकलीवाल, महावीर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, एवं महामंत्री पदम सुरलाया का अभिनंदन किया।

अभिषेक लुहाडिया रामगंज मंडी ने अवगत कराया कि राजस्थान में हो रहे रथ भ्रमण के प्रदेश संयोजक श्रीमान उदय भान जैन जयपुर एवं दिलीप जैन जयपुर हैं, जिन्होने पूर्व में आकर यहां समाज बंधुओ की बैठक भी की थी एवं रथ आने की सूचना दी थी ।
यह रथ अयोध्या से 11 जुलाई 2023 को रवाना हुआ था , राजस्थान में अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा ,अलवर से 21 जुलाई को प्रवर्तन प्रारंभ हुआ, जो राजस्थान में भ्रमण करता हुआ रामगंज मंडी पहुंचा है।
—– *अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट*
