स्त्री को मां कहने में कोई बुराई नहीं, पर मां को स्त्री कह दिया तो बहुत गलत हो जाएगा सुधासागर महाराज
अशोकनगर
हमारे देश को माता कहा जाताहै, इसलिए भारत महान है। यहां हर नारी में मां दिखती है वह भारतीय संस्कृति है और जो मां में भी नारी देखता है वह पाश्चात्य संस्कृति है।
भारतीय संस्कृति को दुनिया से अलग बनाकर विशेष स्थान दिलाती है स्त्री को मां कहने में कोई बुराई नहीं लेकिन माँ को स्त्री कह दिया तो बहुत गलत हो जायेगा। उक्त धर्म उपदेश दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने कही।


मुनिश्री ने कहा कि आपकी दृष्टि में क्या है जो आपकी दृष्टि मैं ज्येष्ठ श्रेष्ठ है। उनके लिए विशेषण लगाना सीखें यही तो कला है उस स्थान विशेष से भी हम विशेषण लगाकर एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं। हमें विशेषण कहां लगाना है सीखकर उससे जो कुछ भी लेना चाहते हैं वहां से आप लें। आपके लिए एनर्जी मिलना शुरू हो जाएगी। जो सर्वनाश करने की क्षमता रखता हैं उसकी पूजा होने लगती है तो वह भी नकारात्मक सकारात्मक हो जाता है।
सेवा करने का मौका मिला है तो हम अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष जय मंगल यादव
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ. जयमंडल यादव ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव सेवा का संकल्प लेकर हमसब आपके चरणों में आए थे। आपके आशीर्वाद से सभी को सेवा का मौका जनता ने भारी बहुमत से• दिया। रेड क्रॉस सोसायटी का मुख्य कार्य आपात काल में चिकित्सा सेवा के साथ के साथ ही पीड़ित मानवता की सेवा करना है और हम सब अपनी पूरी ताकत लगा कर इस काम को करने के लिए तैयार हैं। इसमें हमें
आपका मार्गदर्शन मिलता रहे।
इसदौरान डॉ. दीपक मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. जय मंडल यादव,वाइस चेयरमैन राजीव जाट, पूर्व चेयरमैन डॉ. दीपक मिश्रा, मनीष वरखेडा, संजय रघुवंशी का थूबोनकमेटी ने स्वागत किया।



पावरफुल हो जाता है मुनिश्री
मुनिश्री ने कहा कि ये प्रकृति की विशेषता है किसीके साथ विशेषण लग जाता है तो वह पावरफुल हो जाता है। जैसे सीता राम, राम के साथ सिया को जोड़ दिया तो ‘आपको शक्ति सम्पन्न राम की कृपा मिलेगी। एक विशेषण लगा दिया वहीं मांगलिक हो जाती है। जिनेन्द्र के साथ जय लगाकर जय जिनेन्द्र करते हीआपको उससे विशेष उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि जब किसी के साथ विशेषण लग जाता है तो वह विशेषता को प्राप्त हो जाता है। देव की पूजा नहीं है सच्चे देव लगा दिया पूजा में आप जितने विशेषण लगा दिया वहीं आपके लिए मांगलिक होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
