धंधा छोटा करो लेकिन कर्जा लेकर मत करो सुधासागर महाराज

धर्म

धंधा छोटा करो लेकिन कर्जा लेकर मत करो सुधासागर महाराज
आगरा
पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधा सागर महाराज ने जीवन में कर्जा नही लेने की बात की बिना कर्जे के व्यापार करने की सीख दी

 

महाराज श्री ने कहा कि धंधा चाय छोटा कर लो लेकिन कर्जा लेकर कभी व्यापार मत करना उन्होंने आगे कहा कि असमर्थ, कमजोर, पुण्यहीन व्यक्ति से कर्जा लेकर गाड़ी, मकान व व्यापार आदि न करे। महाराज श्री ने कहा कि बड़े आदमी की नकल कभी मत करो। बुरे दिन में भीख मांग लो लेकिन कर्ज कभी मत लेना। यदि व्यापार आदि में नुकसान हो रहा है तो अपने कदम रोक लो। महाराज श्री ने आगे कहा कि जब पुण्य का उदय हो रहा हो तब व्यापार में आगे बढ़ो।

 

 

 

दुर्भाग्य का समय हो तो शांत बैठ जाओ भली वस्तु नहीं मिलेगी। महाराज श्री ने कहा पुण्य की अनुभूति करो जो कुछ तुम्हें मिला है। उसकी प्रशंसा करो। और जितना कोसोगे उतने दुःख आएंगे।

कुछ महत्वपूर्ण बातें
महाराज श्री द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को थैंक्स देना सीखे, जो तुम्हारे पास है उसे कोसना नही, अपने आप को दुर्भाग्य में भी भाग्यवान मानना, गरीबी में भी अमीरी महसूस करना, मैं पुण्यवान हूं भाग्यवान हूं। महाराज श्री ने कहा कि सुख के दिन होटल हिल स्टेशन पर ना जाकर मंदिर एवं तीर्थ क्षेत्र पर बिताना। धर्म सभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *