क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समीर जैन का रामगंज मंडी जैन समाज बंधुओ ने किया स्वागत
रामगंजमंडी
परिवहन विभाग रामगंज मंडी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समीर जैन के रामगंज मंडी विभाग में नियुक्ति होने पर रामगंज मंडी जैन समाज बंधुओ ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समीर जैन का स्वागत किया।

श्री जैन की नियुक्ति अब से कुछ दिनों पूर्व ही रामगंज मंडी में हुई है उसके बाद से ही उनके द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत कई कार्य किया जा रहे हैं


उनके आने से पूर्व परिवहन विभाग का कार्यालय किराए की ऑफिस में चल रहा था इनके द्वारा कार्रवाई करने के बाद वह दैनिक भास्कर की खबर छपने के बाद से अब परिवहन विभाग का कार्यालय शीघ्र ही नए भवन में स्थानांतरित होकर प्रारंभ होने की संभावनाएं जताई जाने लगी है।

वही जैन समाज के बंधुओ ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समीर जैन का अभूतपूर्व स्वागत किया स्वागत की बेला में रामगंज मंडी जैन समाज के एडवोकेट हेमंत जैन चेलावत, ,पार्षद प्रतिनिधि धीरज चेलावत चार्टेड अकाउंटेंट लकी जैन चेलावत, डॉ मयंक जैन चेलावत, सिद्धार्थ बाबरिया, प्रशांत जैन आचार्य, आकाश जैन आचार्य, निखिल बाकलीवाल, कमल छाजेड, पदम छाजेड मौजूद रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
