दीक्षार्थी विमला दीदी के दीक्षा से पूर्व गणिनी आर्यिका 105 विशिष्ट मति माताजी के द्वारा हुए केशो का लोचन

धर्म

दीक्षार्थी विमला दीदी के दीक्षा से पूर्व गणिनी आर्यिका 105 विशिष्ट मति माताजी के द्वारा हुए केशो का लोचन
श्रवणबेलगोला
आज ऐसे क्षण देखने को मिल रहे हैं भगवान बाहुबली के पावन धाम पर जो हर किसी की आंखों को नम कर सकते हैं।

दीक्षार्थी विमला दीदी की कुछ ही क्षणों के बाद दीक्षा होने जा रही है। वही ऐसे क्षण को देखने को मिले जो हर किसी की आंखों को नम कर सकते हैं। दीक्षार्थी दीदी के केशो के लोचन हो रहे थे। हर कोई बस इन पलों को देख भावुक हो रहा था। और सभी की आंखें नम नजर आ रही थी। पूज्य गुरु मां 105 विशिष्ट मति माताजी स्वयं अपने हाथों से विमला दीदी के केशो का लोचन कर रही थी। और दीदी जरा भी विचलित नहीं दिखाई दे रही थी। म मौजूद भक्तों के यही भाव दिख रहे थे।

 

 

 

 

केशलोच दे प्रशम संस्कार की निशानी
देख देख आए अंखियों में पानी
जब केशो का लोचन पूर्ण हुआ और इन क्षणों में दीक्षार्थी दीदी के ग्रहस्थ अवस्था की पुत्र एवं पुत्रवधू मनीष निशा जैन देवली निवासी उनके केशो को झेलते हुए दिखाई दिए।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *