गलती करेंगे तो सजा मिलेगी, लेकिन किस रूप में यह पता नहीं आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज
उदयपुर
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए गलती के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम कुछ गलत करेंगे तो उसकी सजा मिलेगी लेकिन यह किस रूप में मिलेगी यह पता नहीं।
महाराज श्री ने उदाहरण के माध्यम से बताया कि जैसे कि हमने कोई गलती की कुछ दिनों बाद हम स्वयं गंभीर रूप से बीमार हो गए। लेकिन हो सकता है कि आपकी गलती की सजा ऊपर वाले ने तय की होगी। हम आत्म परिणाम से सुख या दुख का अनुभव करते हैं। इसी कारण कर्मों से बंधी आत्मा संसार में परिभ्रमण करती है।
महाराज श्री ने कहा कि हम सभी पुण्यशाली हैं कि हमें कभी ना कभी भगवान के समवशरण मैं श्रोता बनने का सौभाग्य मिला।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
