पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कैबिनेट मंत्री श्री रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य के लिए दिया मंगल आशीष
आगरा
आध्यात्मिक सरोवर के परमहंस इस युग के चलते फिरते तीर्थंकर भगवान महावीर का प्रतिरूप आचार्य भगवान श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के नरेंद्र जैन (CTO बांरा )सभापति बूँदी मधु नवाल ने सोमवार दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
जानकारी देते हुए सुनील जैन ने बताया की महाराज श्री ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य के विषय में जाना पूज्य श्री ने डूडी के उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए आशीर्वाद दिया। तथा महाराज श्री ने कहा कि वह अति शीघ्र ही स्वस्थ होंगे। मिली जानकारी अनुसार डूडी के स्वास्थ्य में काफी सुधार है।


महाराज श्री ने अतिशय क्षेत्र सिलोर में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी ली तथा क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जाना महाराज उन्होंने यह कार्य की प्रगति पर चल रहा है यह भी जाना और क्षेत्र में उन्नत कार्य हो इसके लिए भी मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
