भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी सानिध्य में श्रेयांश नाथ भगवान का निर्माण लड्डू महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा

धर्म

भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी सानिध्य में श्रेयांश नाथ भगवान का निर्माण लड्डू महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
एटा
दिनांक 19 अगस्त दिन सोमवार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षाबंधन पर्व पर पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर की में जैन धर्म के ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांशनाथ का भव्य निर्वाण लड्डू महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा,भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105श्री विशुद्धमति माताजी के पावन सानिध्य एवं उन्हीं के पावन आशीर्वाद से प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका105 श्री विज्ञमती माताजी के संयोजन में प्रतिदिन भक्तांमर प्रशिक्षण शिविर बड़े मंदिर जी में प्रतिदिन शिविर चल रहा है, , रक्षाबंधन पर्व पर प्रात: 6 बजे से जिनाभिषेक, शांति धारा नित्य नियम पूजन,निर्वाण लड्डू सर्मपण के पश्चात विधान का आयोजन किया जायेगा,

 

 

 

पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति

 

माताजी ने बताया की रक्षाबंधन पर्व को वात्सल्य पर्व एवम सलूना पर्व भी कहते हैं ,उज्जयिनी नगरी के राजा के धूर्त चार मंत्रियों ने ध्यान मग्न साधुओं के चारों अग्नि जलाकर उपसर्ग किया परन्तु ध्यान मग्न साधु भीषण अग्नि झुलसने लगे, घोर तप में लीन अकंपनाचार्य आदि सात सौ मुनियों पर मुनिवर विष्णु कुमार ने अपने अवधिज्ञान से उपसर्ग जानकर विक्रिया ऋद्धि से उनका उपसर्ग दूर किया था अग्नि से झुलस जाने के कारण अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों को दूध से बनी सेवाइयों का आहार दिया गया ,मुनियों का उपसर्ग दूर कर
मुनिवर विष्णु कुमार ने परस्पर साधु वात्सल्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया तभी से यह दिन रक्षाबंधन पर्व के रूप में विख्यात हुआ वर्तमान में संपूर्ण श्रमण संघ एवं श्रावकों के लिए यह वात्सल्य पर्व सलूना पर्व प्रेरणादाई है!

 

मीडिया प्रभारी सुनील जैन बांदा ने बताया जिन प्रतियोगियों ने निर्वाण लाडू सजाओ एवं राखी सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है उसका पुरस्कार वितरण भी इस अवसर पर होगा, सभी प्रतियोगी समय से मंदिर पहुंचे, सायं 6:00 बजे से दीप अर्चना आरती प्रश्न मंच का सुंदर कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा!

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *