श्री राकेश मढिया एवं रामगंज मंडी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश मेडतवाल का पूज्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवम पूज्य मुनिश्री निष्प्रह सागर महाराज सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी ने किया अभिनंदन
रामगंजमंडी
गुरुवार की बेला में रामगंज मंडी में भगवान अरहनाथ के प्रथम दर्शन समारोह में कोटा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश जैन मढियाएवम रामगंजमंडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री अखिलेश मेडतवाल पधारे उन्होंने पूज्य मुनिश्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज एवम पूज्य मुनिश्री 108 निष्प्रह सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद भी प्राप्त किया
इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उनका अभिनंदन एवम स्वागत किया गया इन दोनों के द्वारा लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के सहयोग से जैन समाज के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री राकेश जैन मढिया को महाराज श्री ने धर्म रक्षक की उपाधि से सुशोभित किया। 

परम पूज्य मुनिद्वय ने इन सभी के सहयोग की जमकर तारीफ की और उन्हें धर्म वृद्धि के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी दोनों ने गुरु चरणों में नमन करते हुए आशीर्वाद लिया और आगे भी अच्छे कार्य कर सकें इसके लिए गुरुदेव से मार्गदर्शन लिया उन्होंने नगर में आए नूतन अरहनाथ भगवान के दर्शन भी किए एवं मंदिर में होने वाले कार्यों के प्रति भी जानकारी ली। 


इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने
श्री विजय जैन राजेश जैन ठाई जम्बू जैन भानपुरा का भी अनुकरणीय सहयोग के लिए सम्मानित किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
