दीक्षा से एक दिन पूर्व विमला दीदी एवम पद्मावती दीदी की श्रवणबेलगोला में निकाली गई बिनोली यात्रा

धर्म

दीक्षा से एक दिन पूर्व विमला दीदी एवम पद्मावती दीदी की श्रवणबेलगोला में निकाली गई बिनोली यात्रा
श्रवणबेलगोला
सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी की परम शिष्या गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी के कर कमलों से राजस्थान की ब्रह्मचारिणी विमला दीदी की दीक्षा 29 अगस्त 2023 को श्रवणबैलगोला मैं होने जा रही है।

 

 

 

 

दीक्षा के क्रम में एक दिन पूर्व जहां पर भगवान बाहुबली की विशाल प्रतिमा विराजमान है ऐसे पावन तीर्थ पर एक दिन पूर्व 29 अगस्त को दीक्षा की ओर अग्रसर ब्रह्मचारिणी विमला दीदी एवम पद्मावती दीदी की बिनोली यात्रा निकाली गई।

 

जानकारी देते हुए जॉनी भैया ने बताया कि भव्य बिनोली यात्रा इस पावन तीर्थ के प्रमुख मार्गो से निकाली गई एवं गोद भराई की रस्म की गई। इस भव्य यात्रा में बच्चे हाथ में ध्वज लेकर चल रहे थे एवम दिव्यघोष भी चल रहा था। वह नगर के समाजजन शामिल रहे इस पावन तीर्थ पर ही आचार्य श्री देवी नंद जी महाराज के परम शिष्य युगल मुनि अमोघ कीर्ति महाराज के कर कमलों से ब्रह्मचारिणी पद्मावती दीदी की भी दीक्षा संपन्न होने वाली है। यह दीक्षाएं चामुंडराय मंडप में संपन्न होगी। दोनों दीक्षार्थी दीदी को मुकुट माला पहनाकर बग्गी में बिठाकर बिलोनी यात्रा निकाली गई इसमें दीक्षार्थी दीदी के परिवारजन भी शामिल रहे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *