भगवान के पास अपरम्पार रिद्धि सिद्धि है हम कुछ लेकर जायेंगे तो मिलेगी सुधासागर महाराज 

धर्म

भगवान के पास अपरम्पार रिद्धि सिद्धि है हम कुछ लेकर जायेंगे तो मिलेगी सुधासागर महाराज

टीकमगढ़–

शहर के ढौगा मैदान पर बसाई गई अयोध्या नगरी में शहर की नंदीश्वर कॉलोनी स्थित आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ हो रहे हैं जिसमें बुंदेलखंड सहित देशभर से प्रतिदिन 25 से 30,000 हजारों श्रद्धालु महा महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। यह महोत्सव निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज एवं छुल्लक 105 श्री गंभीर सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है । महोत्सव के प्रतिष्ठा चार्य ब्रह्मचारी प्रदीप भैया अशोक नगर के निर्देशशन में चल रहा है शाम को 6:00 बजे से जिज्ञासा समाधान का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका संचालन अमित भैया जबलपुर के द्वारा किया जा रहा है।

 

 

 

 

हम भगवान को हृदय में बसा लेंगे तो कल्याण हो जाएगा –

आज ज्ञान कल्याणक की विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि भगवान के दर पर हमेशा भेंट लेकर जाना ये भेंट बड़ों का सम्मान है बड़ो के द्वार पर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। खाली जाओगे तो खाली ही लौटना पड़ेगा। प्रभु तो दातार है, सब कुछ दे सकता है, उसके पास अपरम्पार रिद्धि सिद्धिया है जो चाहे दे सकते हैं उनकी दृष्टि उठ जाये तो कुछ भी हो सकता है। लेकिन हमें भगवान की दृष्टि नहीं चाहिए हमे भगवान पर दृष्टि लगाये रखना है। भगवान की दृष्टि से कुछ नहीं होगा हम भगवान को हृदय में बसा लें तो कल्याण हो जायेगा।

 

 

मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज के पाद प्रक्षालन चित्र अनावरण एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य श्रीमती किरण जैन सुभाष धमासिया संजय धमासिया को प्राप्त हुआ।

 

23फरवरी को निकली विशाल भव्य गजरथ फैरी
मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि कल 23फरवरी को भगवान का निर्वाण कल्याणक मनाया जायेगा

इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ में बृहद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां मुख्य पात्रों के साथ सभी इन्द्र इन्द्राणीयो द्वारा समर्पित की जाएगी दोपहर में विशाल भव्य गजरथ फैरी होगी जिसे देखने पूरे अंचल से भक्तों का सैलाब उमड़ेगा महोत्सव में भगवान की मुख्य वेदी की सात प्रदीक्षणा दी जाएगी। गजरथ पर विराजमान प्रभु के दर्शन बहुत दुर्लभ व महामंगलकारी होते हैं जो भक्त जिस कामना को लेकर आता है मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

खाली हाथ आने वाले खाली ही रहेगा इसलिए कुछ लेकर आये
मुनि श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि आज हम केवल ज्ञान कल्याणक मनाने जा रहे हैं आज पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन है मुनि श्री ने कहा कि जब भी हम भगवान के दरबार में जाते हैं कुछ ना कुछ लेकर के जाना चाहिए अगर हम खाली हाथ जाएंगे तो खाली हाथ वापस आना पड़ेगा। अगर भगवान के दरबार में हम कुछ भेंट लेकर जाएंगे तो वापिस कुछ ना कुछ हमें जरूर प्राप्त होगा ।

मुनि श्री ने कहा कि जब सुदामा द्वारकाधीश के दरबार में जाते हैं वह अपने साथ कपड़े की पोटली में मुट्ठी भर चावल लेकर जाते हैं इससे ज्यादा उनके पास कुछ भी ले जाने को नहीं था जब सुदामा श्री कृष्ण के पास पहुंचते हैं अपनी भेंट श्रीकृष्ण को देते हुए कहते हैं ऐ मित्र तुम्हारी भाभी ने तुम्हारे लिए कुछ भेजा है जब श्री कृष्ण उस कपड़े की पोटली को खोल कर देखते हैं। बड़े ही प्रसन्न मन से सुदामा द्वारा लाए हुए चावलों को खा जाते हैं। जैसे बहुत दिनों से कुछ खाया ना हो। जब भी तुम लोग किसी बड़े के यहां जाओ कुछ ना कुछ भेंट लेकर जरूर जाना।सुदामा ने किसान के खेत के बीज रूपी चावल श्रीकृष्ण को भेंट किए थे श्री कृष्ण ने उस बीज के बदले पूरी फसल सुदामा को भेंट की। श्री कृष्ण ने पहले उन चावल को खाया फिर उनको फसल के रूप में वापस लौटा दिया श्रीकृष्ण ने ऐसा इसलिए किया कि सुदामा को कुछ ऐसा अनुभव ना हो इन्होंने हमें कुछ वैसे ही दे दिया। मुनिराज आदि कुमार को आहार दान देने का सौभाग्य राजा सोम एवं राजा श्रेयांश को प्राप्त हुआ।

 

 

 

समवशरण में किया धर्म सभा को सम्बोधित


मुनि श्री दोपहर 3:00 बजे समवशरण में विराजमान हुए उन्होंने कहा कि जैन दर्शन के अनुसार केवल विशुद्धतम ज्ञान को कहते हैं। इस ज्ञान के चार प्रतिबंधक कर्म होते हैं- मोहनीय, ज्ञानावरण, दर्शनवरण तथा अंतराय। इन चारों कर्मों का क्षय होने से केवलज्ञान का उदय होता हैं। इन कर्मों में सर्वप्रथम मोहकर का, तदनन्तर इतर तीनों कर्मों का एक साथ ही क्षय होता है। ऐसी कोई भी वस्तु नहीं, ऐसा कोई पर्याय नहीं जिसे केवलज्ञान से संपन्न व्यक्ति नहीं जानता।

 

फलत: आत्मा की ज्ञानशक्ति का पूर्णतम विकास या आविर्भाव केवलज्ञान में लक्षित होता है।

इसी के साथ केवल ज्ञान कल्याणक संपन्न हुआ। कमेटी के लुइसचौधरीविमल जैन, एवं बाबा नायक ने बताया कि गुरुवार को मोक्ष कल्याण मनाया जाऐगा।प्रातः 5:30 बजे मंगलाष्टक शांति मंत्र श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन कैलाश पर्वत की प्रारंभिक क्रिया संपन्न होगी


7:30 पर 9:00 प्रभात की नई किरण के साथ भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत से निर्वाण की प्राप्ति तत्पश्चात अग्निकुमार देवों का आगमन9:00 बजे कल्याणक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ मुनि श्री के प्रवचन होगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *