केलवाडा मे होने जा रहे पञ्चकल्याणक महोत्सव मे भगवान् के माता पिता बनने का सोभाग्य प्राप्त करने पर शकुन्तला शांतिलाल मित्तल का लुहाडिया परिवार द्वारा किया गया स्वागत एवम अभिनन्दन
रामगंजमंडी
परम पूज्य मुनिश्री 108 सुव्रतसागर महाराज सानिध्य मे बारा जिले के केलवाडा कस्बे मे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 26 मार्च से 31 मार्च 2025 तक सम्पन्न होने जा रहा है इस महामहोत्सव मे भगवान के माता पिता बनने का सोभाग्य रामगंजमंडी नगर के श्रीमती शकुन्तला श्रीमान शांतिलाल मित्तल को प्राप्त हुआ है यह अन्नंत जन्म का पुण्य उदय मे आता है तब यह अवसर प्राप्त होता है
पंचकल्याणक मे तीर्थंकर के माता पिता बनने का सोभाग्य प्राप्त करने वाले पुण्यशाली की अनुमोदना एवम उनका स्वागत अभिनन्दन कर गोद भराई कर श्रावक अपने आप को पुण्यशाली मानते है इसी क्रम मे शनिवार को रामगंजमंडी के राजमल पदमकुमार लुहाडिया रामगंजमंडी के आवास पर स्वागत गोद भराई की गई।

इस अवसर पर परिवार की और से पदमकुमार सुलोचना प्रदीप चन्दनबाला अभिषेक लुहाडिया ने हल्दी लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया शीतल गंगवाल लक्ष्य अजमेरा शोभना सांवला ने मेहँदी हल्दी आदि की क्रिया सम्पन्न की इस अवसर पर मोजूद सभी जन काफी हर्षित एवम गदगद थे

भगवान् के माता पिता की गोद भराई का महत्व
तीर्थंकर के माता पिता की गोद भराई करना एक प्रकार की प्रभावना है इससे भाव विशुद्धी भी बढती है सामने वाले व्यक्ति को भी अहसास होता है की मै किस भूमिका पर पहुच रहा हु।
किस भूमिका को निभा रहा हु यह इसलिए किया जाता है की इसमे जीवंतता प्रकट हो किसी व्यक्ति के अच्छे कार्यो की अनुमोदना से भी पुण्य उपार्जन होता है






