तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञा सागर महाराज की पदयात्रा पर्यावरण यात्रा के नाम से होगी
उज्जैन
परम पूजनीय तपोभूभी भूमि प्रणेता प्रज्ञा सागर महाराज का वर्षा योग 2024 झालरापाटन में होने जा रहा है।
पूज्य महाराज श्री का मंगल विहार तपोभूमि उज्जैन से 20 जून को होगा। पूज्य गुरुदेव की मंगलवार की बेला का शुभारंभ मंगल कार्य से हुआ जिसमें सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया यह वृक्षारोपण संघपति मदन भाई, रेखा बेन, रूपेन, प्राची, अनघवीर, आर्षवीर के हाथो हुआ।

पूज्य गुरुदेव पूर्व में ही घोषणा कर चुके हैं कि अबकी बार की मेरी

पदयात्रा पर्यावरण पदयात्रा के नाम से होगी। पूज्य गुरुदेव जहां भी विहार करेंगे वहां वहां वृक्षारोपण होगा। पूज्य गुरुदेव ने लाखों पेड़ लगवाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरुआत इस परिवार के द्वारा की गई।
निश्चित रूप से पूज्य गुरुदेव की यह मुहिम प्रेरणादायक उदाहरण देती है।
एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
