ढंग का जीवन जीवन जीने से ही तनाव दूर होगा ढोंग का जीवन जीने से नही यादवेंद्र सागर महाराज

धर्म

ढंग का जीवन जीवन जीने से ही तनाव दूर होगा ढोंग का जीवन जीने से नही यादवेंद्र सागर महाराज
शुजालपुर
शुजालपुर में वर्षा योग कर रहे मुनि श्री यादवेंद्र सागर महाराज ने सीख देते हुए कहा की ढंग का जीवन जीने से ही तनाव दूर होगा न की ढोंग का जीवन जीने से

 

 

उन्होंने धर्म और धन को हिंदी की संख्या देते हुए कहा कि धर्म टॉनिक होता है और धर्म केवल पीने की दवा है, और धन मलहम का काम करता है। अगर धर्म और धन का सही प्रयोग के किया तो यह जीवन को स्वस्थ बना सकता है। परंतु आज के परिपेक्ष में दुर्भाग्य से सब कुछ उल्टा सा हो रहा है। धर्म को तो बाहर लगा दिया जाता है और केवल उसका प्रदर्शन किया जाता है। केवल धन को पिया जा रहा है और जिया जा रहा है। यही विसंगति हमारे तनाव का कारण बनती है।

मुनि श्री ने इस बात पर ध्यान इंगित कराया की अच्छी सोच अच्छी भावना अच्छा विचार उनको सदा हल्का करता है। ढोंग को छोड़कर यदि धन का जीवन जिया जाए तो तनाव कभी आपके पास भटकेगा भी नहीं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *